{"_id":"6abd0ad754f8028c1e0caae4","slug":"students-were-taught-lessons-on-de-addiction-and-safe-internet-usage-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-102765-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और सुरक्षित इंटरनेट का पाठ पढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और सुरक्षित इंटरनेट का पाठ पढ़ाया
विज्ञापन
नशा मुक्ति कार्यक्रम में शपथ लेते लोग। पुलिस पीआरओ
-खेड़की दौला पुलिस ने भांगरौला के स्कूल में आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। थाना खेड़की दौला पुलिस ने बुधवार को जीडीएसएसएस (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय) भांगरौला में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के साथ इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। यह पहल पुलिस आयुक्त सिबाश कबिराज और डीसीपी मानेसर प्रतीक गहलोत के दिशा-निर्देशों पर की गई।
कार्यक्रम के दौरान एसआई सतपाल, कांस्टेबल अमित और राइडर-85 स्टाफ ने विद्यार्थियों से संवाद किया। पुलिस टीम ने बताया कि नशीले पदार्थों का सेवन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ सामाजिक जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
ऑनलाइन गतिविधियों में सावधानी बरतने की सलाह-
पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों को इंटरनेट और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से होने वाले संभावित खतरों की जानकारी दी। ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्क रहने, निजी जानकारी साझा नहीं करने और इंटरनेट का जिम्मेदारीपूर्वक इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि में सावधानी बरतना जरूरी है। पुलिस टीम ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और साइबर जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूलों में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को सुरक्षित और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक किया जा रहा है।