फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Students were given information about Python programming and ethical hacking.

Gurugram News: छात्रों को पायथन प्रोग्रामिंग और एथिकल हैकिंग के बारे में दी जानकारी

Tue, 07 Oct 2025 08:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
Students were given information about Python programming and ethical hacking.
गुरुग्राम। सुल्तानपुर स्थित राजकीय महाविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग के विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण में भाग लिया। यह भ्रमण प्रतिष्ठित डीयूसीएटी इंस्टीट्यूट में कराया गया। विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना इसके मुख्य उद्देश्य था। इस भ्रमण में महाविद्यालय के कुल 32 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण सत्रों में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, डेटा प्रोटेक्शन, पायथन प्रोग्रामिंग और एथिकल हैकिंग जैसी समसामयिक तकनीकी विषयों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। ये सत्र अत्यंत रोचक और ज्ञानवर्धक रहे। भ्रमण में विभाग की दो शिक्षिकाएं डॉ. ज्ञान देवी और डॉ. हेमलता भी विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रही। विद्यार्थियों ने इस अवसर के लिए कॉलेज प्रशासन और डीयूसीएटी संस्थान का आभार व्यक्त किया। यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप एक महत्वपूर्ण अनुभवात्मक शिक्षण का अवसर रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed