Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Students presented innovative projects on AI, robotics

Gurugram News: विद्यार्थियों ने एआई, रोबोटिक्स पर प्रस्तुत किए नवाचार प्रोजेक्ट

Tue, 14 Oct 2025 11:33 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Tue, 14 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Students presented innovative projects on AI, robotics
गुरुग्राम। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में विकसित भारत बिल्डाथॉन-2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय पुस्तकालय में सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय संगठन, गुरुग्राम संभाग के सहायक आयुक्त रणधीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार यादव, उप-प्राचार्या अनीता, अन्य अध्यापक एवं विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार की भावना जागृत करना तथा उन्हें विकसित भारत@2047 के निर्माण हेतु तकनीकी समाधान प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करना था। विद्यार्थियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और सतत विकास जैसे विषयों पर आधारित अपने रचनात्मक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed