Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Students' plates will feature jaggery-infused rotis, rajma-chawal (kidney beans and rice), and soya khichdi.

Gurugram News: गुड रोटी, राजमा चावल और सोया खिचड़ी से सजेगी विद्यार्थियों की थाली

Mon, 02 Nov 2026 08:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
Students' plates will feature jaggery-infused rotis, rajma-chawal (kidney beans and rice), and soya khichdi.
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नवंबर में मिड डे मील में परोसे जाएंगे व्यंजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नवंबर में मिड डे मील में अलग अलग पौष्टिक व्यंजन परोसे जाएंगे। इसके तहत विद्यार्थियों को पारंपरिक भोजन के साथ दाल, चावल, मौसमी सब्जियों और मोटे अनाज से बने व्यंजन दिए जाएंगें। स्कूलों में निर्धारित मेन्यू के अनुसार ही विद्यार्थियों को दोपहर का भोजन उपलब्ध कराना होगा।

मिड डे मील योजना के तहत पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को स्कूलों में दोपहर का भोजन दिया जाता है। योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित करना है। विभाग ने प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन प्रति विद्यार्थी 6.78 रुपये और उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए 10.17 रुपये की सामग्री निर्धारित की है।
विज्ञापन


मेन्यू में शामिल किए गए अलग-अलग व्यंजन
नवंबर के पहले सप्ताह में विद्यार्थियों को सब्जी, पुलाव व काला चना, रोटी व घीया चना दाल, राजमा चावल, कढ़ी पकौड़ा व चावल व गुड़ रोटी व दही परोसा जाएगा। दूसरे सप्ताह में मीठा दलिया, चावल व सफेद चना, चना दाल खिचड़ी और मिर्ची पराठा व दही मेन्यू में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे सप्ताह में दाल चावल, रोटी मूंग मसूर की दाल, मौसमी सब्जी के साथ मिर्ची रोटी, मीठे मूंगफली चावल, नमकीन दलिया और गेहूं रागी का चूरमा दिया जाएगा। वहीं, चौथे सप्ताह में सब्जी पुलाव व काला चना, राजमा चावल, कढ़ी पकौड़ी व चावल, गुड रोटी व दही और मिलेट परांठा व दही परोसा जाएगा। महीने के अंतिम दिन विद्यार्थियों को सोया खिचड़ी दी जाएगी। छोटी दिवाली के अवसर पर भी विशेष मेन्यू निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed