{"_id":"6a9c0282c8997805f409cdd4","slug":"students-gave-cultural-performances-on-teachers-day-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-100062-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। भोंडसी स्थित आरबीएसएम पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने गीत, सामूहिक गीत, नृत्य और हरियाणवी नृत्य सहित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर शिक्षकों का सम्मान किया।
कार्यक्रम में स्कूल चेयरमैन भागीरथ राघव मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं। वे विद्यार्थियों को संस्कारयुक्त शिक्षा देकर जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। शिक्षकों का मार्गदर्शन जीवन में आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने शिक्षकों का सम्मान करने का आह्वान किया। चेयरमैन के विद्यालय पहुंचने पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया। इसके बाद भागीरथ राघव ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को बैज लगाकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को शिक्षकों और अन्य विद्यार्थियों ने खूब सराहा और तालियों से उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर स्कूल निदेशिका बिमला राघव, प्रिंसिपल मोनिका भारद्वाज सहित शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।