फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   'Students' Echo' campaign launched against paper leaks and unemployment.

Gurugram News: पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ चलाया छात्रों की गूंज अभियान

Sat, 04 Jul 2026 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
'Students' Echo' campaign launched against paper leaks and unemployment.
कांग्रेस-एनएसयूआई ने शिक्षा और रोजगार संबंधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नीट-यूजी पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा के निजीकरण के विरोध में कांग्रेस और एनएसयूआई ने ''''छात्रों की गूंज'''' अभियान की शुरुआत की। सेक्टर-36 स्थित मोहम्मदपुर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, छात्रों और नीट अभ्यर्थियों ने भाग लेकर सरकार की शिक्षा और रोजगार संबंधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की।
कार्यक्रम का आयोजन छात्र नेता सचिन बैसोया ने किया। इसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष वर्धन यादव ने की, जबकि हरियाणा एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश यादव मुख्य अतिथि रहे। वर्धन यादव ने कहा कि नीट लीक केवल परीक्षा में गड़बड़ी नहीं, बल्कि लाखों छात्रों के भविष्य और उनके अभिभावकों के सपनों पर चोट है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी से युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। वर्धन ने कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई संसद से लेकर सड़क तक लड़ती रहेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा नीट अभ्यर्थियों के लिए तैयार प्रस्तुति भी दिखाई गई। इसमें मौजूदा कोचिंग व्यवस्था से छात्रों पर पड़ रहे मानसिक और आर्थिक दबाव तथा शिक्षा के बढ़ते निजीकरण के मुद्दों को उठाया गया। छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और तनावमुक्त बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्धन यादव ने कहा कि छात्रों की गूंज अभियान एक दिन का विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि लंबा जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि जब तक पेपर लीक रोकने के लिए प्रभावी कानून नहीं बनते, युवाओं को रोजगार नहीं मिलता और शिक्षा सभी के लिए सुलभ नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्रों और कांग्रेस-एनएसयूआई पदाधिकारियों ने पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा के निजीकरण के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एनएसयूआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शुभम चौधरी, प्रदेश महासचिव शिव बोकन, जिला कांग्रेस सचिव दीपेश कौशिक, भीम सोनी, नितिन यादव, विशेष यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed