फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Student Injured in Collision with Speeding Bike

Gurugram News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से छात्र घायल

Tue, 12 May 2026 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Student Injured in Collision with Speeding Bike
पिनगवां। गांव ढाणा के समीप बाइक की टक्कर से ट्यूशन पढ़कर लौट रहा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि उसका पैर टूट गया। उसे सीएचसी पिनगवां में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

खंड के गांव ढाणा निवासी सलीमन पत्नी महबूब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा हुसैन पिनगवां कस्बे से ट्यूशन पढ़कर पैदल अपने गांव लौट रहा था। वह सड़क किनारे अपनी साइड में चल रहा था। जैसे ही हुसैन गांव ढाणा के पास पहुंचा, तभी पीछे से एक तेजरफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उसका सीधा पैर टूट गया। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को तुरंत उपचार के लिए सीएचसी पिनगवां लेकर गए, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed