{"_id":"5dd6dab38ebc3e54e60cf73d","slug":"student-did-suicide-in-gurugram-gurgaon-news-noi474402083","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। पालम विहार थाना क्षेत्र में सौतेले पिता होने की बात पर आठवीं की छात्रा ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका का अपने परिजनों से इस बात पर कई दिनों से झगड़ा चल रहा था। आत्महत्या की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस को छात्रा के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। थाना प्रभारी के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के मुताबिक, मूलरुप से मध्यप्रदेश निवासी 15 वर्षीय छात्रा अपने परिजनों के साथ पालम विहार गांव में रहती है। वह आठवीं की छात्रा थी। कुछ दिनों पहले छात्रा को पता चला कि वह सौतेले पिता के साथ रहती है। जानकारी मिलने के बाद छात्रा अपनी मां से असली पिता से मिलने की जिद करने लगी। मां ने समझाया, लेकिन छात्रा नहीं मानी तो उसे डांट फटकार कर चुप करा दिया। इस बात को लेकर छात्रा और उसकी मां का कई दिनों से झगड़ा चल रहा था।