{"_id":"64b6dbc98eb311e6af0845c4","slug":"strike-in-hsvp-in-protest-against-je-suspension-work-stalled-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-10083-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जेई निलंबन के विरोध में एचएसवीपी में हड़ताल, कामकाज रहा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जेई निलंबन के विरोध में एचएसवीपी में हड़ताल, कामकाज रहा ठप
विज्ञापन
सेक्टर-14 स्थित एचएसवीपी के परिसर में गेट मीटिंग में सबोधन करते कर्मचारी नेता
जेई निलंबन के विरोध में एचएसवीपी में हड़ताल, कामकाज रहा ठप
- देर शाम वापस लिया गया निलंबन, जारी रहेगी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के गुरुग्राम सहित कनिष्ठ अभियंता को निलंबित कर दिए जाने के विरोध में मंगलवार को सेक्टर-14 स्थित प्राधिकरण परिसर में कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। इससे प्राधिकरण का काम ठप हो गया। देर शाम इस मामले में हड़ताली कर्मचारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बैठक हुई। इसमें कनिष्ठ अभियंता के निलंबन को वापस ले लिया गया। हालांकि जांच को जारी रखने की बात कही गई। इसके साथ ही कर्मचारियों का विरोध समाप्त हो गया।
संयुक्त कार्य समिति के बैनर तले सभी कनिष्ठ अभियंता, क्लर्क, डीईओ, एसडीओ की गेट मीटिंग हुई। इसमें तय किया गया कि बुधवार से मुख्य प्रशासक के खिलाफ पोलखोल अभियान चलाया जाएगा। 20 जुलाई को मुख्य प्रशासक के भ्रष्टाचर के सबूत मुख्यमंत्री को दिए जाएंगे। संयुक्त समिति का आरोप है कि अभियंताओं को बिना किसी कसूर के ही निलंबित किया गया है।
मंगलवार को एचएसवीपी ज्वाइंट एक्शन कमेटी गुरुग्राम के डिप्लोमा इंजीनियर यूनियन के अध्यक्ष एसडीओ संदीप लोट की अध्यक्षता में गेट मीटिंग और हड़ताल हुई। इसमें कहा गया कि गुरुग्राम के जेई योगेश कुमार और पंचकूला के जेई नवीन कुमार को निलंबित कर दिया गया है। फरीदाबाद के जेई शैलेंद्र को चार्जशीट दी गई है। इसको लेकर प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक अजीत बालाजी जोशी के खिलाफ स्टाफ विरोध में उतर आया। डिप्लोमा इंजीनियर संगठन जोन गुरुग्राम के प्रधान उपेंद्र शर्मा, सर्व कर्मचारी संघ जिला गुरुग्राम के प्रधान रामनिवास ठाकरान,प्रदेश अध्यक्ष गुरुनाम सिंह, राज्य नेता मुकेश तंवर ने कहा है कि मुख्य प्रशासक जिस तरह की भाषा का प्रयोग करते हैं वह बेहद निराशाजनक है। इससे कर्मचारियों के मनोबल पर ठेस पहुंचती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दोनों जेई के निलंबन और एक जेई के चार्जशीट के आदेश को वापस नहीं लिया गया तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह, मुकेश तंवर ने बताया कि मुख्य प्रशासक का बुधवार से पोल खोल अभियान करेंगे। 20 जुलाई को भ्रष्टाचार के सबूत मुख्यमंत्री को देंगे। इस मौके पर एसडीओ अजमेर सिंह, नरेश राणा, ज्ञानचंद सैनी, हरेंद्र शर्मा, बलजीत यादव, जेई योगेश कुमार, अमन कुमार, परविंदर, सुरेंद्र, विकास सैनी, गुरजंट, फरीदाबाद से कमल आजाद, जय देवी, सविता देवी, ज्योति, मोनिका देवी, संतोष, सुशील ठाकरान, श्यामलाल, कमलजीत, अजीत सेहरावत, संजीव यादव आदि मौजूद थे।
देर शाम धरने पर बैठे कर्मचारी नेताओं के साथ एचएसवीपी प्रशासक बलप्रीत सिंह और एस्टेट ऑफिसर विकास ढांडा ने बैठक की। उन्होंने मुख्य प्रशासक को इस बारे अवगत करने के बाद यह बताया कि मुख्य प्रशासक अजित बालाजी जोशी ने जूनियर इंजीनियर के निलंबन को लंबित जांच के साथ बहाल कर दिया है। जिन शिकायत पर इन्हें निलंबित किया था, उसकी जोनल प्रशासक को सौंपी गई है। इसके बाद यूनियन ने धरना समाप्त कर दिया।