फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Strike continues...people troubled by piles of garbage and bad smell

Gurugram News: हड़ताल जारी... कूड़े के ढेर और बदबू से लोग परेशान

Thu, 14 May 2026 02:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Strike continues...people troubled by piles of garbage and bad smell
हड़ताल जारी रखने पर आज रोहतक में होगा फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सफाई कर्मचारियों की जारी हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। कूड़े से उठ रही तेज बदबू के कारण लोगों को मुंह पर कपड़ा ढककर निकलना पड़ रहा है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी या खत्म होगी, इस पर आज रोहतक में अहम निर्णय लिया जाएगा। निगम कार्यालय पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। इससे पहले सफाई कर्मचारियों ने 14 मई तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया था।

कई दिनों से सड़कों और गलियों में फैला कचरा नगर निगम कार्यालय के गेट तक पहुंच चुका है, लेकिन मंगलवार को भी कच्चे कर्मचारियों ने कूड़े का उठान नहीं होने दिया। सड़कों पर कूड़ा जमा होने से जाम लग रहा है। स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को सफाई कर्मचारी यूनियनों के साथ बातचीत के लिए अहम बैठक बुलाई गई थी। इसमें हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों से सीधे बातचीत की। सरकार की तरफ से सफाई कर्मचारियों को 20 मई तक का समय दिया गया है। रोहतक में 103 नगर पालिकाएं रोहतक की बैठक में भाग लेंगी। 14 दिन से हड़ताल जारी रहने से पूरे शहर में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इसी बीच रोहतक में होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में 103 नगर पालिकाओं के प्रतिनिधि शामिल होकर हड़ताल जारी रखने या समाप्त करने पर अंतिम फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed