फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Strictness: The corporation issued 317 challans in 8 days and collected a fine of Rs 4 lakh.

सख्ती : निगम ने 8 दिन में 317 चालान कर चार लाख रुपये का जुर्माना वसूला

Wed, 28 Jan 2026 04:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
Strictness: The corporation issued 317 challans in 8 days and collected a fine of Rs 4 lakh.
नगर निगम ने कचरा जलाने, पॉलीथिन उपयोग और गंदगी फैलाने समेत अन्य पर की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए नगर निगम गुरुग्राम की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 20 जनवरी से 28 जनवरी के बीच 317 चालान किए गए। इस दौरान विभिन्न उल्लंघनों पर 4 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया।

निगमायुक्त प्रदीप दहिया के अनुसार, यह अभियान सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने, कचरा जलाने, अवैध निर्माण गतिविधियों और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया गया। अभियान के दौरान सबसे अधिक चालान पॉलीथिन के उपयोग को लेकर किए गए, जो प्लास्टिक प्रतिबंध नियमों के उल्लंघन से जुड़ा है। इसके अलावा कचरा जलाने और निर्माण सामग्री को ढके बिना ढोने जैसे मामलों पर भी कड़ी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

निगमायुक्त ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जलाने और खुले में मलबा फेंकने से न केवल प्रदूषण बढ़ता है, बल्कि आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सीएंडडी वेस्ट डंपिंग और गार्बेज बर्निंग पर सख्ती बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की टीमों द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में 52 ऐसे उल्लंघनकर्ताओं के चालान किए गए हैं, जो अपने यहां डस्टबिन रखने की बजाए खुले में कचरा फैला रहे थे। इन उल्लंघनकर्ताओं पर 26 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अतिरिक्त कचरा जलाने पर के मामले में 12 लोगों पर 60 हजार रुपये, सीएंडडी डंपिंग के मामले में 25 पर 59,500 रुपये, कचरा फेंकने के मामले में 10 लोगों पर पांच हजार रुपये, प्रतिबंध के बावजूद निर्माण कार्य न रोकने पर 7 लोगों पर 1,10,000 रुपये, बिना ढके वाहन से निर्माण सामग्री ले जाने पर 1 लोगों पर 5,000 रुपये, पानी की बर्बादी करने पर 7 लोगों पर 14,000 रुपये और पॉलीथिन उपयोग के मामले में 203 लोगों पर 1,21,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed