{"_id":"6a46b32d7365e146ec0d34a9","slug":"strictness-on-cleanliness-joint-commissioner-to-issue-15-challans-every-week-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-93277-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सफाई पर सख्ती, संयुक्त आयुक्त हर सप्ताह काटेंगे 15 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सफाई पर सख्ती, संयुक्त आयुक्त हर सप्ताह काटेंगे 15 चालान
विज्ञापन
पहले दिन सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाने वालों से 75,500 रुपये की वसूली
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर को साफ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम आयुक्त ने अनोखी पहल की है जिसके चलते आठों संयुक्त आयुक्त को आदेश दिया है कि हर सप्ताह वह खुद 15 चालान काटें। इसके चलते पहले ही दिन नगर निगम ने सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाने वालों पर सख्ती कर 151 चालान कर 75,500 रुपये की वसूली की है।
नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रतिदिन व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा एवं मलबा फेंककर सफाई व्यवस्था को प्रभावित किया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ अब नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने सभी संयुक्त आयुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रत्येक सप्ताह अपने-अपने क्षेत्रों में स्वयं निरीक्षण कर कम से कम 15 चालान करें। इससे प्रवर्तन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा तथा नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी।
विज्ञापन
संयुक्त आयुक्तों ने स्वयं किए 38 चालान
निरीक्षण के दौरान संयुक्त आयुक्तों ने स्वयं 38 उल्लंघनकर्ताओं के चालान किए तथा 19 हजार रुपये का जुर्माना मौके पर ही वसूल किया। अधिकारियों ने नागरिकों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार कार्रवाई जारी रहेगी।
सीएंडडी वेस्ट फेंकने वालों पर भी होगी कार्रवाई
निगमायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों पर सीएंडडी वेस्ट फेंकने वालों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही निर्माण कार्यों के दौरान जीआई शीट एवं ग्रीन कवर का उपयोग नहीं करने वाले निर्माण स्थलों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्माण एवं तोड़फोड़ गतिविधियों के दौरान पर्यावरणीय नियमों का पालन अनिवार्य है।
शहर को साफ रखने के लिए नई पहल की गई है जिसमें सभी संयुक्त आयुक्तों को हर सप्ताह खुद 15 चालान करने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत अधिकारियों की ओर से बृहस्पतिवार से कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
- प्रदीप दहिया, आयुक्त, नगर निगम, गुरुग्राम