{"_id":"68a711342c70513f390a3fc9","slug":"strictness-if-there-is-no-clarification-then-punishment-is-certain-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-65185-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सख्ती...सफाई नहीं तो सजा तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सख्ती...सफाई नहीं तो सजा तय
विज्ञापन
गंदगी करने पर 10.20 लाख का जुर्माना भरा, कचरा फेंकने वाली गाड़ियां भी की जब्त
54 लोगों से नगर निगम ने अगस्त में वसूला जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारों व ग्रीन बेल्ट के साथ नालों में कचरा डालने वालों पर नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने सख्त कार्रवाई करती नजर आ रही है। नगर निगम ने एक से 21 अगस्त के बीच कार्रवाई करते हुए 54 लोगों पर 10.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। भारी जुर्माने के साथ कचरा फेंकने वाले वाहनों को भी जब्त किया गया है। सड़कों और नालों के पास कचरा मलबा, सेप्टेज वेस्ट आदि फेंकने वालों पर नगर निगम की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। इसके साथ ही जहां सफाई नहीं वहां तय सजा के अनुसार कार्रवाई कर रही है।
हालांकि, गंदगी फैलाने वालों में कोई सुधार नहीं नजर आया। बृहस्पतिवार को भी अतुल कटारिया चौक पर सेप्टेज वेस्ट डालते हुए टैंकर पकड़ा गया, जिस पर वाहन जब्त करने के साथ जुर्माना लगाया गया। पार्षद अनूप सिंह ने कूड़ा डालते हुए देखा और तुरंत एमएसजी की टीम को इसकी सूचना दी।
सेक्टर-18 से हटाए गए अतिक्रमण
नगर निगम ने बृहस्पतिवार को सरहौल सेक्टर-18 सहित आसपास के क्षेत्र में रेहड़ी-पटरी, टपरी नुमा शेड, खोखे आदि हटाए व अतिक्रमण करने वालों का सामान भी जब्त किया। दुकानदारों को भी हिदायत दी कि वे अपने सामान को दुकान परिसर से बाहर न लगाएं। अतिक्रमण को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा और सामान को जब्त करने के साथ ही अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि नियम तोड़ने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। इस अभियान की सफलता नागरिकों के सहयोग से ही संभव है। सभी निवासियों से अपील है कि वे नियमों का पालन करें और शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए बढ़ाई गाड़ियां
गार्बेज वर्नेबल प्वाइंट व सेकेंडरी कचरा कलेक्शन प्वाइंट किए जा रहे साफ
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम ने घरों से कचरा उठाने के लिए डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन गाड़ियाें की संख्या बढ़ाई है। कलेक्शन के लिए 250 गाड़ियों को जोड़ा गया है, जिससे ज्यादा घरों से कचरा उठाया जा सके। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वच्छता स्तर को और मजबूत करने के लिए निगम की ओर से लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।
नगर निगम ने सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और गलियों की नियमित सफाई के लिए गार्बेज वर्नेबल प्वाइंट (जीवीपी) और सेकेंडरी कचरा कलेक्शन प्वाइंट को भी नियमित रूप से साफ करने का काम शुरू किया है। सभी संयुक्त आयुक्तों को अपने-अपने जोन में लगातार सफाई कार्य की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। बृहस्पतिवार को चीफ इंजीनियर विजय ढाका राजेंद्रा पार्क, सूरत नगर व विष्णु गार्डन सहित रेलवे लाइन पार के क्षेत्रों में पहुंचे। उन्होंने इंजीनियरों को सीवर की समस्या के जल्द समाधान सुनिश्चित करने की हिदायत दी। नगर निगम 40 क्षेत्रों को चिन्हित कर अप्रैल 2026 तक स्थायी समाधान कराएगा।