{"_id":"6a04d10c74eaf8f90a02e08a","slug":"strict-action-will-be-taken-against-selling-liquor-to-minors-prabina-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-87902-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिगों को शराब की बिक्री करने पर होगी सख्त कार्रवाई : प्रबीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिगों को शराब की बिक्री करने पर होगी सख्त कार्रवाई : प्रबीना
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त ने शराब कारोबारियों को आबकारी नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिए निर्देश
शराब कारोबारियों व लाइसेंस धारकों के साथ की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानेसर जोन की पुलिस उपायुक्त प्रबीना ने बुधवार को अपने कार्यालय में शराब कारोबारियों व लाइसेंस धारकों के साथ बैठक की। इसका उद्देश्य मानेसर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना और युवाओं एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखना था। वहीं, कारोबारियों को आबकारी नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
बैठक में उपस्थित सभी शराब विक्रेताओं को पुलिस उपायुक्त ने स्पष्ट व सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में नाबालिगों को शराब की बिक्री न की जाए। यदि किसी दुकान या विक्रेता द्वारा नाबालिगों को शराब बेचते हुए पाया गया, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित समय सीमा के भीतर ही शराब की बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस व आबकारी विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई करेंगे। उन्होंने सभी कारोबारियों को केवल अधिकृत व हॉलमार्क युक्त शराब बेचने के निर्देश देते हुए अवैध, नकली या बिना अनुमति की शराब ने बेचने के चेताया।