{"_id":"69f64f44468ef6ac4d0b56ae","slug":"streetlights-on-sector-4647-roads-have-been-out-for-two-days-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86686-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर-46\/47 की सड़कों पर दो दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर-46/47 की सड़कों पर दो दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद
विज्ञापन
अंधेरे में सफर करने को मजबूर लोग, वाहन चालकों को हेडलाइट के सहारे चलना पड़ रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-46/47 में सतपाल मित्तल मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग पर पिछले दो दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हुई है। इसके चलते पूरे इलाके में रात के समय गहरा अंधेरा छाया हुआ है और लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि शाम ढलते ही सड़कें पूरी तरह अंधेरे में डूब जाती हैं। इससे न केवल पैदल चलने वालों बल्कि वाहन चालकों के लिए भी जोखिम बढ़ गया है। मजबूरी में चालक अपनी गाड़ियों की हेडलाइट के सहारे ही सड़क पर सफर कर रहे हैं। कई स्थानों पर मोड़ और गड्ढे साफ दिखाई नहीं देते जिससे हादसों की आशंका लगातार बनी हुई है। राहगीरों के अनुसार अंधेरे के कारण खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय सुनसान और अंधेरी सड़कें अपराध की आशंका को भी बढ़ा देती हैं। वहीं तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहनों का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है जिससे टक्कर होने का खतरा और अधिक बढ़ जाता है। वहीं स्ट्रीट लाइट बंद होने से शाम के बाद लाइट की कमी महसूस होती है।