फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Streetlights are asleep; fear is waking up in the shadows of darkness.

Gurugram News: सो रहीं स्ट्रीट लाइटें, अंधेरे के साए में जाग रहा खौफ

Mon, 31 Aug 2026 07:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
Streetlights are asleep; fear is waking up in the shadows of darkness.
आरके जायसवाल  अंधेरे वाली स्टोरी
मानेसर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के महासचिव ने मुख्यमंत्री से स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। औद्योगिक हब आईएमटी मानेसर की मुख्य सड़कों, खासकर सेक्टर-8 में, सूरज ढलते ही ही स्ट्रीट लाइटें सो जाती हैं और अंधेरे के साए में आपराधिक गतिविधियों का खौफ और दुर्घटनाओं का डर जाग जाता है। प्रशासन की इस बेरुखी से स्थानीय उद्यमियों और कर्मचारियों को काफी परेशानी हो रही है, वहीं रात की शिफ्ट में काम करने वाली महिला कर्मी खौफ के साए में सफर करने को मजबूर हैं।
आईएमटी मानेसर उद्योग संघ के महासचिव मनोज त्यागी ने इस संबंध में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, एचएसआईआईडीसी, मानेसर नगर निगम और सभी संबंधित अधिकारियों से स्ट्रीट लाइटों को ठीक व जहां नहीं लगी हुई है वहां लगाने की मांग की है। उन्होंने वास्तविक स्थिति दर्शाने के लिए वीडियो बनाकर प्रशासन को भेजी है। सेक्टर-47 के शिवदत्त वशिष्ठ ने बताया कि उनके इलाके में मकान संख्या 1081 और 1102 की गली में पिछले कई दिन से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। सेक्टर-चार में नीलकंठ सोसाइटी में स्थित कदंब पार्क में अंधेरा रहता है।
विज्ञापन


--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले- वर्षों से लगा रहे गुहार
मैं पिछले 15 वर्षों से इस बात को लेकर गुहार लगा रहा हूं। इसके बाद भी स्ट्रीट लाइटें नहीं जल रही हैं। यह बहुत ही दुखद स्थिति है, कई बार वीडियो भेज चुका हूं। -मनोज त्यागी, महासचिव, आईएमटी मानेसर उद्योग संघ


महिला कर्मियों की सुरक्षा के मद्देनजरनजर इससे खराब नहीं हो सकती है। ऐसी स्थिति में महिलाएं काम करने को लेकर हतोत्साहित होती हैं। -सुमन चावला, उपाध्यक्ष, मानेसर इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन

सेक्टर-69 में हाईमास्ट लाइटें भी लगी हैं लेकिन करीब 10 सोसाइटियों और गांवों के लाखों लोग सेक्टर-69 से 71 के बीच स्ट्रीट लाइटें नहीं जलने के कारण परेशान हैं। -आरके जायसवाल, सामाजिक कार्यकर्ता, सेक्टर-69
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed