{"_id":"6ad0e78082801d514d08cf6b","slug":"street-plays-give-message-to-youth-to-stay-away-from-drugs-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-104345-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नुक्कड़ नाटकों से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नुक्कड़ नाटकों से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
विज्ञापन
- सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के चार ब्लॉकों में चल रहा जागरूकता कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग, हरियाणा की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में नशामुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं और आमजन को नशे के शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
अभियान के तहत फर्रुखनगर, गुरुग्राम, पटौदी और सोहना ब्लॉकों में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इनमें विद्यार्थियों और युवाओं को नशामुक्ति का संकल्प भी दिलाया जा रहा है। कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना और नशामुक्त हरियाणा के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रमों के आयोजन में तत्व सत्या एलएलपी और सहयोगी संस्था संभारे सोशल फाउंडेशन का योगदान रहा। जिला स्तरीय आयोजनों में संजय और हिमांशु ने भी अहम भूमिका निभाई।