फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Stray dogs trouble residents of IMT Sector 1

Gurugram News: आईएमटी सेक्टर-1 में लावारिस कुत्तों से लोग परेशान

Thu, 22 Jan 2026 05:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
Stray dogs trouble residents of IMT Sector 1
मानेसर। आईएमटी मानेसर के सेक्टर-1 में लावारिस कुत्तों की संख्या बढ़ने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इलाके के लोगों का कहना है कि सड़क पर चलते समय हमेशा डर बना रहता है कि कहीं कुत्ते हमला न कर दें। पैदल चलने वालों के साथ-साथ दुपहिया वाहन चालकों के लिए भी यह समस्या गंभीर बन गई है। लोगों ने बताया कि सड़क पर चलते समय कई बार कुत्ते दुपहिया वाहनों के पीछे दौड़ने लगते हैं, जिससे वाहन चालक घबरा जाते हैं और अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो जाते हैं। सेक्टर-1 के निवासी शंकर यादव ने बताया कि इस समस्या को लेकर नगर निगम मानेसर में कई बार शिकायत दी गई है लेकिन अभी तक कुत्तों को पकड़ने या समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने नगर निगम से जल्द कदम उठाने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी घटना से पहले इस समस्या का समाधान हो सके। सेक्टर-एक के निवासी शंकर यादव ने कहा कि सड़क पर चलते समय कई बार कुत्ते दुपहिया वाहन चालकों के पीछे दौड़ पड़ते हैं। इससे चालक डर जाते हैं और संतुलन बिगड़ने से हादसे हो जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed