फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Stray animals occupy the roads of Sector 68, increasing the risk of accidents.

Gurugram News: सेक्टर-68 की सड़कों पर लावारिस पशुओं का कब्जा, हादसों का बढ़ा खतरा

Sun, 10 May 2026 08:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
Stray animals occupy the roads of Sector 68, increasing the risk of accidents.
चौराहों और मुख्य मार्गों पर बैठे रहते हैं पशु, वाहन चालकों व राहगीरों को हो रही परेशानी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-68 में सड़कों और चौराहों पर लावारिस पशुओं का जमावड़ा स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों के लिए बड़ी समस्या बनता जा रहा है। मुख्य सड़कों के बीचोंबीच बैठे रहने वाले पशुओं के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन हो या रात पशु सड़क के बीच में ही बैठे या खड़े रहते हैं जिससे वाहन चालकों को अचानक गति धीमी करनी पड़ती है और कई बार दुर्घटना जैसी स्थिति बन जाती है।



निवासियों के अनुसार सेक्टर में स्थित मॉल और मार्केट के कारण यहां दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। खरीदारी करने आने वाले लोग, स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं इस समस्या से सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। खासकर रात के समय सड़क पर रोशनी कम होने के कारण ये पशु आसानी से दिखाई नहीं देते जिससे वाहन चालकों के लिए खतरा और बढ़ जाता है।
विज्ञापन




स्थानीय सोसाइटी निवासी रेशमा ने बताया कि लावारिस पशुओं के कारण बच्चों और बुजुर्गों में डर का माहौल बना रहता है। कई बार पशु अचानक लोगों की ओर दौड़ पड़ते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके। वहीं, निवासी रामबीर का कहना है कि कई बार पशु सड़क के बीचोंबीच बैठे रहते हैं और लगातार हॉर्न बजाने के बावजूद वहां से नहीं हटते। ऐसे में पीछे से आने वाले वाहनों को अचानक ब्रेक लगानी पड़ती है। उन्होंने बताया कि कई दोपहिया वाहन चालक इन पशुओं से बचने के प्रयास में गिर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
लावारिस पशु और अंधेरे से बढ़ी वाहन चालकों की परेशानी

मानेसर। सेक्टर-77, 78 और नौरंगपुर को जोड़ने वाली सड़क पर लावारिस पशु और खराब स्ट्रीट लाइट व्यवस्था लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। खासकर रात के समय इस सड़क पर हादसे का खतरा लगातार बना रहता है।शिकोहपुर गांव के ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर बड़ी संख्या में आवारा पशु घूमते रहते हैं। कई बार पशु सड़क के बीच में खड़े हो जाते हैं या वहीं बैठ जाते हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। दिनभर इस रोड पर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है, लेकिन पशुओं के झुंड के कारण दुर्घटना का डर बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम मानेसर में शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों के अनुसार सड़क पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। लोगों ने नगर निगम और संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क से आवारा पशुओं को हटाया जाए और खराब स्ट्रीट लाइटों को जल्द ठीक कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed