फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   STP work on temple land halted after villagers protest

Gurugram News: ग्रामीणों के विरोध के बाद मंदिर की जमीन पर एसटीपी का काम रुका

Sat, 10 Oct 2026 05:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
STP work on temple land halted after villagers protest
ग्रामीणों ने नया गांव में वैकल्पिक जमीन देने का एक प्रस्ताव दिया
विज्ञापन

नंबर गेम - 15 दिन के लिए थमा काम

अमा उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भोंडसी में मंदिर की जमीन पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाने का विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों के भारी विरोध और महापंचायत के बाद प्रशासन को निर्माण कार्य 15 दिन के लिए रोकना पड़ा है। हालांकि, गतिरोध को दूर करने के लिए ग्राम पंचायत ने अब नया गांव में वैकल्पिक जमीन देने का एक प्रस्ताव पेश किया है।

60 एकड़ वन भूमि, फिर भी नहीं आसान रास्ता

भोंडसी में वन विभाग की करीब 60 एकड़ जमीन मौजूद है, लेकिन वन भूमि पर निर्माण की पाबंदियों और जरूरी मंजूरियों के कारण वहां एसटीपी बनाना आसान नहीं है। ऐसे में पंचायत का नया गांव में जमीन देने का प्रस्ताव अब अहम हो गया है। संबंधित विभागों के फैसले से तय होगा कि प्लांट की जगह बदलेगी या मौजूदा प्रस्ताव पर ही आगे बढ़ा जाएगा। फिलहाल 15 दिन का विराम विवाद के समाधान के लिए अहम है। एक तरफ कॉलोनियों की सीवर व्यवस्था के लिए एसटीपी जरूरी है, तो दूसरी तरफ जमीन के चयन को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रशासन के सामने चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन


------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


भोंडसी गांव में बनने वाले एसटीपी को लेकर पंचायत के लोगों ने मुलाकात की है। उन्होंने अन्य जगह एसटीपी बनाने के लिए जमीन होने की बात कही है। जिस पर 15 दिन के भीतर इस पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। - विजय ढाका, चीफ इंजीनियर, नगर निगम गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed