फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   STP started the process of attaching property of OSB builder

Gurugram News: एसटीपी ने शुरू की ओएसबी बिल्डर की संपत्ति अटैच करने की प्रक्रिया

Thu, 09 Mar 2023 05:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Mar 2023 05:15 PM IST
विज्ञापन
STP started the process of attaching property of OSB builder
जिला प्रशासन को चिट्ठी लिखी, बिल्डर की संपत्तियों का विवरण मांगा
विज्ञापन

डीटीपीसी ने लाइसेंस कर दिया था निलंबित, हरेरा ने किए थे खाते फ्रीज


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। डिस्ट्रिक्ट टाउन एंड कंट्री प्लनिंग (डीटीपीसी) के द्वारा ओसिएन सेवन बिल्डटेक (ओएसबी) का तीन प्रोजेक्टों के लिए लाइसेंस निलंबित कर दिए जाने के बाद बिल्डर ने 15 दिन के अंदर उसका जवाब दाखिल नहीं किया है। इसके बाद अब वरिष्ठ नगर योजनाकार (एसटीपी) ने बिल्डर की संपत्ति अटैच करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिल्डर की संपत्तियों का विवरण हासिल करने के लिए जिला प्रशासन को चिट्ठी लिखी है।
ओएसबी बिल्डर का सेक्टर-109 में एक्सप्रेस वे टावर्स, सेक्टर-69 में गोल्फ हाइट्स और सेक्टर-70 में वेनेटियन नाम से प्रोजेक्ट संचालित हो रहे हैं। 7.50 एकड़ में बन रहे एक्सप्रेस वे टावर्स के लिए सन 2016 में लाइसेंस दिया गया था। 5.1 एकड़ में बन रहे वेनेटियन प्रोजेक्ट के लिए 2019 और 5.41 एकड़ में बन रहे गोल्फ हाइट्स प्रोजेक्ट के लिए सन 2018 में लाइसेंस दिया गया था। अलग-अलग प्रकार की गड़बड़ी व अनियमिताओं के चलते डीटीपीसी ने तीनों प्रोजेक्ट के लाइसेंस निलंबित कर दिए थे। इससे पहले प्रोजेक्ट के आवंटी इस मामले को हरियाणा भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (हरेरा) में भी लेकर गए थे। जिसके बाद प्राधिकरण ने भी ओएसबी बिल्डर के तीनों प्रोजेक्ट के बैंक खातों को पिछले दिनों फ्रीज कर देने के साथ ही फ्रीज किए गए बैंक खातों की फॉरेंसिक जांच के आदेश दिए थे। बैंक प्रबंधन को यह निर्देश दिए कि प्राधिकरण के अगले निर्देश तक इन खातों से किसी भी तरह की निकासी की अनुमति नहीं है। इन परियोजनाओं के खातों के फोरेंसिक ऑडिट का संचालन करने के लिए एक ऑडिटर भी नियुक्त किया जाए। बिल्डर को ऑडिटर द्वारा मांगी गई आवश्यक जानकारी प्रदान करने को कहा। अब एसटीपी संजीव मान की ओर से जिला प्रशासन ने सिफारिश की है कि बिल्डर की संपत्ति को अटैच कर दिया जाए जिससे प्रोजेक्ट में निवेश करने वालों के हितों की रक्षा की जा सके।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट के निदेशक स्वराज सिंह यादव और नवीन कुमार झा की जिला गुरुग्राम में स्वामित्व वाली संपत्तियों का विवरण उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया है, जिससे अटैचमेंट की प्रक्रिया शुरू की जा सके। - संजीव मान, वरिष्ठ नगर योजनाकार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed