फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Stop chasing the trucks of cow smugglers or else they will shoot you

Gurugram News: गो तस्करों के ट्रक का पीछा करना छोड़ दो वरना गोली मार देंगे

Mon, 23 Jan 2023 04:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:43 PM IST
विज्ञापन
Stop chasing the trucks of cow smugglers or else they will shoot you
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। प्रांत गो-रक्षा प्रमुख मोनू यादव को अज्ञात गो तस्कर ने जान से मारने की धमकी दी है। धमकी देने वाले व्यक्ति ने उन्हें गो तस्करी रोकने के लिए आगे आने से मना किया है। आरोपी ने कहा कि तस्करों के ट्रक का पीछा करना छोड़ दो। ऐसा नहीं किया तो साल 2019 की तरह गोली मार देंगे। उस बार तो बच गए थे, लेकिन इस बार बच नहीं पाओगे। आईएमटी मानेसर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार मानेसर गांव के रहने वाले बजरंग दल व पशु रक्षक टीम के प्रांत अध्यक्ष मोनू यादव को तस्करों ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता को तस्करों ने साल 2019 में गोली मार दी थी। जिसमें उसकी जान बच गई थी। अब फिर से उसे धमकी दी गई।
विज्ञापन

मानेसर गांव के रहने वाले मोहित उर्फ मोनू हरियाणा में बजरंग दल प्रांत पशु रक्षक प्रमुख हैं। हरियाणा सरकार की ओर से गठित की गई काऊ टास्क फोर्स का भी वह सदस्य है। आरोप है कि रविवार 27 नवंबर की शाम करीब 6 बजे उसके नंबर पर एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने गाली-गलौच करते हुए धमकी दी कि रोड पर अब पशु रक्षा के लिए आया तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed