फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   STF traces the gangster's henchmen in the theft of crores

करोड़ों की चोरी में गैंगेस्टर के गुर्गे की एसटीएफ ने घटना स्थल की करायी निशानदेही

Sun, 19 Dec 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
STF traces the gangster's henchmen in the theft of crores
गुरुग्राम। खेड़कीदौला क्षेत्र में पांच महीने पहले हुई करोड़ों की चोरी के मामले में एसटीएफ ने गैंगेस्टर विकास लागरपुरिया के गुर्गे अजीत की निशानदेही पर भिवानी व सोनीपत में छापेमारी की। पांच दिन की पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी को लेकर एसटीएफ की टीम उसे रविवार को अल्फा कंपनी के ठिकाने पर ले गई। जहां पर उसकी निशानदेही कराई गई।
विज्ञापन

वारदात के दौरान चोरी में शामिल अजीत अपनी कार लेकर आया था। जिसमें रुपये से भरी बोरी को लेकर दिल्ली गया था। बाद में उसे अपने काम का हिस्सा भी मिला था। एसटीएफ के अधिकारी, उससे पैसा व कार बरामद करने में जुटे हैं। डीआईजी एसटीएफ सतीश बालन ने बताया कि अजीत पर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। यह बहुत शातिर किस्म का अपराधी है। बार-बार बयान बदल रहा है। जल्द ही इससे पैसे व गाड़ी की रिकवरी कर ली जाएगी। घटनास्थल की निशानदेही के बाद टीम उसे लेकर दिल्ली व हरियाणा के बताए ठिकाने पर ले गई है। बता दें कि अजीत को एसटीएफ ने करोड़ों की चोरी के मामले में रोहतक बाईपास के पास से गिरफ्तार किया था। इस मामले में तीन डॉक्टर, सहित 12 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। आईपीएस अधिकारी धीरज सेतिया फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed