फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   stf team corona positve

एसटीएफ जांच की टीम संक्रमित, फर्जी आरसी मामले की जांच रूकी

Sat, 04 Jul 2020 08:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
stf team corona positve
गुरुग्राम। चोरी की लग्जरी गाड़ियों के फर्जी तरीके से रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) बनाने के मामले में जांच कर रही स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई है, जिसके कारण इस मामले की जांच फिलहाल रुक गई है। तीन जुलाई को फर्जी आरसी बनाने वाले गिरोह के सरगना अमित व रमेश को एसटीएफ गुरुग्राम प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ से यहां लेकर आने वाली थी, लेकिन टीम के संक्रमित होने के कारण एसटीएफ ने कोर्ट से अगस्त में प्रोडक्शन वारंट लेने की गुजारिश की।
विज्ञापन

अब इस मामले में अगली तारीख छह अगस्त लगी है। उसके बाद रिमांड पर लेकर एसटीएफ आगे की जांच करेगी। एसटीएफ डीआईजी सतीश बालन ने भी इसकी पुष्टि की। गुरुग्राम एसटीएफ ने 22 जून 2020 को चोरी की लग्जरी गाड़ियों की फर्जी तरीके से आरसी तैयार कराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया था। इस मामले को लेकर प्रदेश के चार जिले में जांच चल रही है।
विज्ञापन

जांच दल के एसटीएफ इंस्पेक्टर अब कोरोना संक्रमित हो गए है। टीम के अन्य सदस्य और इंस्पेक्टर का परिवार भी संक्रमित हो गए है। वहीं, गिरोह के मुख्य आरोपियों को 3 जुलाई को प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाना था, जिसे फिलहाल अगली तारीख तक टाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंबर में छेड़खानी के बाद बनाते थे आरसी
डीआईजी बालन ने बताया कि रिमांड पर लिए गए गिरोह का एक सरगना रमेश बामल से पूछताछ में पता चला है कि लग्जरी गाड़ियों के इंजन और चेसिस नंबर बदल देते थे। गाड़ी को चोरी करने के बाद मैकेनिक के पास ले जाकर चेसिस और इंजन पर डाले गए असली नंबरों में छेड़छाड़ कर बदल देते थे। बदले गए नंबर के आधार पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर असली आरसी बनवा देते थे। उन्होंने कहा कि अभी मामले की जांच चल रही है। इसलिए और अधिक जानकारी नहीं दे सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed