फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   STF sent a shooter with a bounty of Rs 1.5 lakh to jail

Gurugram News: एसटीएफ ने डेढ़ लाख रुपये के इनामी शूटर को भेजा जेल

Fri, 04 Apr 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
STF sent a shooter with a bounty of Rs 1.5 lakh to jail
शराब कारोबारी की हत्या का मामला
विज्ञापन

मामले में अभी तक चार आरोपी गिरफ्तार


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। बीती 18 मार्च को हयातपुर में शराब कारोबारी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में एसटीएफ ने दो दिन पहले मुख्य शूटर अंकित उर्फ धोलिया को गिरफ्तार किया था। आरोपी पर अलग-अलग मामलों में डेढ़ लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।
एसटीएफ ने शूटर अंकित उर्फ धोलिया को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। एसटीएफ शराब कारोबारी हत्या मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। थाना सेक्टर-10 के अंतर्गत हयातपुर गांव में 18 मार्च की शाम लगभग चार बजे दो बदमाशों ने कार्यालय में घुसकर फायरिंग की थी। इस वारदात में शराब कारोबारी बलजीत यादव की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग रविंद्र व राम गोली लगने से घायल हो गए थे। गुरुग्राम पुलिस की टीमों ने कार्रवाई करते हुए खुर्रमपुर निवासी शूटर टेकचंद को गिरफ्तार किया था। शूटर को लेकर गुरुग्राम पुलिस मोबाइल बरामद करने करनाल लेकर गई थी। शूटर टेकचंद ने पुलिस टीम पर अचानक हथियार से फायरिंग कर दी थी। गुरुग्राम पुलिस की टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी के पैर में गोली मार दी थी। पुलिस ने गोलियां चलाने वाले टेकचंद को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी मोहित को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बेरी गेट झज्जर का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। इसके बाद पुलिस ने तीसरे आरोपी दीपक को गिरफ्तार करके रिमांड पूरा होने पर जेल भेजा जा चुका है। एसटीएफ के निरीक्षक नरेंद्र की टीम ने शूटर अंकित उर्फ धोलिया को दो दिन पहले मोहाली से गिरफ्तार किया है। अंकित उर्फ धूलिया को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अंकित पर दर्ज हैं कई मामले
अंकित उर्फ धोलिया हरियाणा का हार्डकोर अपराधी है। उस पर हरियाणा, राजस्थान सहित अन्य कई राज्यों में हत्या, शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस, लड़ाई-झगड़ा संबंधी 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। राजस्थान पुलिस ने अंकित उर्फ धोलिया पर एक लाख रुपये और हरियाणा पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। आर्म्स एक्ट के एक मामले में कुछ बदमाश पुलिस के सर्विलांस पर हैं। शराब कारोबारी बलजीत यादव पर अंकित ने गोलियां बरसाई थीं, जो वह गोलियां चलाते हुए सीसीटीवी में भी दिखाई दे रहा है। बलजीत हत्याकांड को अंजाम देकर आरोपी मोहाली में पहुंच गया। मोहाली में एक फ्लैट में फरारी काट रहा था। एसटीएफ को इसके बारे में इनपुट मिला था कि फ्लैट में इनामी बदमाश ठहरा हुआ है। पुलिस ने घेराबंदी कर अंकित उर्फ धोलिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस ने एक पिस्टल भी रिकवर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
आरोपी इस हत्याकांड में मुख्य शूटर रहा है। आरोपी पर पिलानी में एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ है। वहीं, फर्रुखनगर थाना के अंतर्गत एक मामले में वांछित होने पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी की दोनों राज्यों की पुलिस तलाश कर रही थी। - प्रीतपाल सांगवान, डीएसपी, एसटीएफ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article