फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   State's first automobile theme park being built in the city with iron waste

वेस्ट मैटेरियल से गुरुग्राम में बन रहा प्रदेश का पहला ऑटोमोबाइल थीम पार्क

Fri, 26 Feb 2021 11:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
State's first automobile theme park being built in the city with iron waste
गुरुग्राम (पंकज मोहन मिश्रा)। दिल्ली के सराय काले खां स्थित सेवेन वंडर्स की तर्ज पर गुरुग्राम में भी लौह कचरे से एक ऑटोमोबाइल थीम पार्क का निर्माण किया जा रहा है। सेक्टर-14 स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क प्रदेश का पहला ऑटोमोबाइल थीम पार्क होगा, जहां विशाल लौह कलाकृतियों के जरिए एक ही जगह पर पास्ट टू फ्यूचर ट्रांसपोर्ट सिस्टम को दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रगति थीम के तहत बनाए जा रहे पार्क में पर्यटकों को समय के साथ बदलते ट्रांसपोर्ट सिस्टम का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। सबसे खास बात यह है कि पार्क में बनाई जा रही सभी लौह कलाकृतियों में जर्जर वाहनों व नगर निगम की जर्जर मशीनरी का उपयोग किया जा रहा है। उक्त पार्क में पास्ट टू फ्यूचर ट्रांसपोर्ट सिस्टम को दर्शाती हुई 28 कलाकृतियां बनाई जा रही हैं, जिसमें साइकिल व ट्राइ साइकिल से लेकर हवाई जहाज व उड़नतस्तरी (यूएफओ) तक को दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन

सुभाष चंद्र बोस की विशाल प्रतिमा लगाई जाएगी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क को ट्रांसपोर्ट सिस्टम के आधार पर प्रदेश स्तर का पहला थीम पार्क बनाने के लिए गुरुग्राम नगर निगम की तरफ से 2.50 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। निगम अधिकारियों के मुताबिक, 31 मार्च तक पार्क का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस पार्क में लौक कलाकृतियों के साथ ही नेताजी की भी एक विशालकाय प्रतिमा बनाई जा रही हैं, जिसमें करीब 500 किलोग्राम लोहे का उपयोग किया जाएगा। नेताजी की प्रतिमा का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम की कंपनी ही बना रही
पार्क में बनाई जा रही लौह कलाकृतियों के निर्माण में राज्य परिवहन निगम की पुरानी जर्जर बसों, पुराने ट्रक, ट्रॉला, कैंटर, ऑटो रिक्शा, डस्टबिन, लोहे की जालियों, पुरानी बाइक के पुर्जों व नगर निगम की अनुपयोगी जर्जर मशीनरी का इस्तेमाल किया जा रहा है। खास बात यह भी है कि गुरुग्राम की ही याबिडो आर्ट्स कंपनी इस थीम पार्क का निर्माण कर रही है। इसी कंपनी ने दिल्ली के सेवेन वंडर्स पार्क का भी निर्माण किया है। वहां पर भी बनाई गई कलाकृतियां पूरी तरह अनुपयोगी लौह कचरे से बनाई गई हैं।
28 कलाकृतियों का हो रहा निर्माण
उक्त पार्क के सौंदर्यीकरण में कलाकारों की एक दर्जन टीमें लगाई गई हैं, जिसमें करीब 50-60 आर्किटेक्ट व डिजाइनर काम कर रहे हैं। ऑटोमोबाइल पार्क में साइकिल व ट्राइसाइकिल से लेकर ट्रेन, बस, हवाई जहाज, ट्रक, ऑटो रिक्शा, मोटरसाइकिल, हेलीकॉप्टर, फार्मूला वन कार, शिप, यूएफओ समेत ट्रांसपोर्ट सिस्टम से संबंधित कुल 28 विशाल लौह कलाकृतियों का निर्माण किया जा रहा है। अलग-अलग कलाकृतियों का निर्माण अलग-अलग कलाकार कर रहे हैं।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क को थीम पार्क के तौर पर विकसित किया जा रहा है। इस कार्य में नगर निगम 2.50 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। 31 मार्च तक पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।
- अमरजीत बिस्ला, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर हॉर्टीकल्चर, नगर निगम गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed