फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Started business with products made from plastic waste

Gurugram News: प्लास्टिक कचरे से बनाए उत्पादों से शुरू किया व्यापार

Tue, 04 Jul 2023 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Started business with products made from plastic waste
एनआईटी कुरुक्षेत्र से पास आउट युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए शुरू की मुहिम
विज्ञापन

स्टार्टअप 20 शिखर में लगाई प्लास्टिक वेस्ट उत्पादों की प्रदर्शनी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। प्लास्टिक कचरे का सदुपयोग करते हुए कुरुक्षेत्र स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के दो विद्यार्थियों ने स्टार्टअप शुरू किया है। युवा इकोनशियस नाम से प्लास्टिक कचरे को रिसाइकल कर हर दिन इस्तेमाल होने वाले उत्पाद बना रहे हैं। मूल रूप से कानपुर निवासी सोनल शुक्ला और दिल्ली के वैभव वर्मा ने यह स्टार्टअप शुरू किया है।
गुरुग्राम के ओरोना कन्वेंशन सेंटर में स्टार्टअप 20 शिखर सम्मेलन में युवा अपनी प्रदर्शनी लेकर पहुंचे हैं। प्लास्टिक वेस्ट का सदुपयोग करने के लिए युवाओं ने रीसाइकिल करने वाली मशीन स्वयं बनाई। सोनल व वैभव ने बताया कि इकोनशियस भारत में स्थित एक सामाजिक प्रभाव वाला स्टार्ट-अप है। यह लोगों को उनके प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा कर इसे उपहार देने और सार्वजनिक उपयोगिता उत्पादों में परिवर्तित कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शून्य-अपशिष्ट समाज बनाने की कल्पना को साकार करने के उद्देश्य से स्टार्टअप शुरू किया। घरों, स्कूलों और उद्योगों से एकत्र किए गए प्लास्टिक कचरे से बर्तन, प्लांटर्स जैसे उत्पाद बना रहे हैं। अब तक उनके प्रोजेक्ट में 1,50,000 किलोग्राम से अधिक प्लास्टिक को लैंडफिल में जाने से रोका है। साथ ही सार्वजनिक स्थान पर 500 से अधिक बेंच स्थापित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी भागीदारी और समर्थन की मदद से आगे बढ़ रहा प्रोजेक्ट
स्टार्टअप के दोनों सह-संस्थापक सोनल शुक्ला और वैभव वर्मा ने बताया कि वे दोनों एनआईटी कुरुक्षेत्र से एमटेक पास आउट हैं। उनके स्टार्टअप की शुरुआत में एनआईटी कुरुक्षेत्र ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि उनके उत्पाद अन्य उत्पादों से न केवल सस्ते बल्कि ड्यूरेबल यानी लंबे चलने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed