फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Staff found absent in Municipal Corporation, property ID cases pending

Gurugram News: नगर निगम में गैर-हाजिर मिला स्टाफ, प्रॉपर्टी आईडी के मामले लंबित मिले

Wed, 05 Jul 2023 06:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 06:56 PM IST
विज्ञापन
Staff found absent in Municipal Corporation, property ID cases pending
नगर निगम गुरुग्राम में हाजिरी रजिस्टर चेक करती मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम
पटौदी नगर परिषद और सोहना के खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में भी मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का छापा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़न दस्ते द्वारा बुधवार को नगर निगम गुरुग्राम सहित नगर परिषद पटौदी और सोहना के खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में छापामार कार्रवाई की गई। नगर निगम में करीब 40 फीसदी स्टाफ गैर-हाजिर मिला। साथ ही यहां पर प्रॉपर्टी आईडी विभाग में 10 कार्य दिवसों के बाद भी प्राॅपर्टी आईडी से संबंधित मामले लंबित पाए गए। ऐसे ही मामले पटौदी और सोहना में पाए गए। इसके लिए भविष्य में समय सीमा तय करके काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम सुबह करीब 9 बजे नगर निगम परिसर पहुंच गई। टीम के पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जोन-1 और जोन-2 में बड़ी संख्या में कर्मचारी और अधिकारी गैर हाजिर पाए गए, जिनकी रिपोर्ट तैयार की गई है। प्राॅपर्टी आईडी विभाग में टीम ने पहुंचकर वहां करों के लंबित पड़े भुगतान, नो ड्यूज सर्टिफिकेट मैनेजमेंट पोर्टल आदि की जांच की। पाया गया कि समाधान के लिए तय किए गए 10 दिनों के बाद भी मामले लंबित हैं। जांच के दौरान इसमें कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई।
विज्ञापन

इसके बाद टीम नगर परिषद पटौदी और सोहना के खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय पहुंची। यहां पर भी बड़ी संख्या में परिवार पहचान पत्र से जुड़े मामले लंबित पाए गए। इनका सत्यापन तक नहीं हो सका था। टीम में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि जो भी स्टाफ गैर हाजिर मिला है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा भविष्य में तय सीमा के अंदर सरकारी कार्यालयों में आमजन की समस्या का समाधान करने पर जोर दिया जाए, इस तरह के निर्देश दिए गए हैं।

नगर निगम गुरुग्राम में हाजिरी रजिस्टर चेक करती मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम

नगर निगम गुरुग्राम में हाजिरी रजिस्टर चेक करती मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed