{"_id":"6547f43862c70613300125a4","slug":"stadium-worker-attacked-for-not-paying-extortion-threatened-to-kill-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-17964-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रंगदारी न देने पर स्टेडियम कर्मी पर हमला, जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रंगदारी न देने पर स्टेडियम कर्मी पर हमला, जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, केस दर्ज कर जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-4 थाना एरिया में रंगदारी नहीं देने पर 8-10 युवकों द्वारा स्टेडियम कर्मी पर हमला कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। हमले में घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में गांव बंधवाड़ी के सुमित ने कहा कि उनके गांव में गुरुग्राम निवासी अंशुल टाटिया का क्रिकेट स्टेडियम है। सुमित यहां नौकरी करता है। वह और उसका चाचा मोहित स्टेडियम में रात करीब 12 बजे मैच खिला रहे थे। इसी दौरान बंधवाड़ी का सोनू, गजेंद्र, करण व सोनू के भांजे के साथ 4-5 युवक दो गाड़ियों में आए। सोनू ने सुमित से मैच खिलाने की एवज में हर महीने रंगदारी मांगी। जिस पर सुमित ने मना कर दिया। इसके बाद सभी ने मिलकर सुमित पर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। जाते हुए आरोपियों ने कहा कि वे सभी स्टेडियम से इसी तरह वसूली करते हैं। सुमित को उसके चाचा मोहित ने निजी अस्पताल भर्ती कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।