फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   SPR will be constructed from Vatika Chowk to Ghata Mod on the lines of Golf Course

Gurugram News: गोल्फ कोर्स की तर्ज पर वाटिका चौक से घाटा मोड़ तक बनेगी एसपीआर

Wed, 01 Oct 2025 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
SPR will be constructed from Vatika Chowk to Ghata Mod on the lines of Golf Course
पहले जीएमडीए ने सभी चौक पर फ्लाईओवर के निर्माण की बनाई थी योजना
विज्ञापन


अब फ्लाईओवर या अंडरपास निर्माण का प्रस्ताव सरकार को भेजा

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने अब गुरुग्राम-सोहना हाईवे स्थित वाटिका चौक से घाटा मोड़ तक साउदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) के हिस्से को गोल्फ कोर्स रोड की तर्ज पर बनाने की योजना तैयार की है। पहले सड़क पर सभी चौक पर फ्लाईओवर के निर्माण की योजना थी। नई डीपीआर में सभी चौक पर अंडरपास का प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेज दिया गया है। अब सरकार को फैसला करना है कि एसपीआर पर फ्लाईओवर या अंडरपास बने।
एसपीआर का एक हिस्सा खेड़कीदौला (एनएच-48) से वाटिका चौक तक एलिवेटेड बनाने की तैयारी है। दूसरा गुरुग्राम-सोहना हाईवे के वाटिका चौक से घाटा मोड़ तक सड़क निर्माण को लेकर प्लानिंग चल रही है। जीएमडीए ने इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कराई थी। करीब 6.3 किलोमीटर सड़क की छह लेन के साथ सर्विस रोड का प्रावधान है। पांच सेक्टर डिवाइडिंग रोड यानी चौक पर फ्लाईओवर का प्रस्ताव है। इस पर करीब 578 करोड़ खर्च आने का अनुमान है।
विज्ञापन

कुछ माह पहले कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने जीएमडीए को पत्र लिखकर एसपीआर की डीपीआर में बदलाव करने को कहा था। मंत्री का कहना है कि फ्लाईओवर की बजाय अंडरपास का निर्माण हो, जैसे कि गोल्फ कोर्स रोड बनी है। गोल्फ कोर्स रोड पर सभी चौक पर अंडरपास और इसके ऊपर से रैपिड मेट्रो जा रही है। जीएमडीए ने अंडरपास और फ्लाईओवर के निर्माण की दोनों डीपीआर बनाकर प्रदेश सरकार को भेज दी है। अब सरकार के अनुसार इस रोड पर अंडरपास या फ्लाईओवर का निर्माण होगा। अंडरपास बनने से परियोजना की लागत करीब 100 करोड़ और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडरपास में जलभराव की समस्या
एसपीआर के साथ कुछ जगहों पर बादशाहपुर ड्रेन जा रही है। ऐसे में अंडरपास में जलभराव रोकने के लिए बेहतर इंतजाम करने होंगे। अभी शहर के कई अंडरपास में बारिश में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। बता दें कि पहले जीएमडीए ने घाटा से एनएच-48 तक सड़क बनाने की योजना तैयार की थी। 10वीं प्राधिकरण बैठक में सड़क को घाटा से एनएच-48 तक आठ फ्लाईओवर के साथ एक संशोधित योजना तैयार की गई है, जिसकी लागत 845.54 करोड़ रुपये थी। बाद में द्वारका एक्सप्रेसवे और गुरुग्राम-सोहना रोड (दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे) पूरी तरह से एलिवेटेड बनाने की योजना बनी।


फरीदाबाद वाले लोगों को मिलेगी राहत
घाटा मोड़ से वाटिका चौक तक एसपीआर बनने से फरीदाबाद से गुरुग्राम होकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और दिल्ली-जयपुर हाईवे जाने वाले वाहन चालकों को राहत मिलेगी। फरीदाबाद से आने वाले वाहन चालक इसी रोड का प्रयोग करते हैं। सड़क बनने से फरीदाबाद की कंपनियों को आईएमटी मानेसर सामान लेकर जाने में भी राहत होगी। एसपीआर पर कई सेक्टर और हाईराइज सोसाइटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed