{"_id":"647b741ffc6a9787ca0d2f81","slug":"sports-stadium-built-at-a-cost-of-crores-turns-into-ruins-administration-silent-gurgaon-news-c-1-1-noi1175-593170-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: करोड़ों की लागत से बना खेल स्टेडियम खंडहर में तब्दील, प्रशासन मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: करोड़ों की लागत से बना खेल स्टेडियम खंडहर में तब्दील, प्रशासन मौन
विज्ञापन
अरावली की वादियों में बने खेल स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए सामाजिक संगठनों ने उठाई आवाज
पुष्पेंद्र शर्मा
फिरोजपुर झिरका। अरावली की वादियों में लगभग 20 वर्ष पूर्व 17 एकड़ में एक करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से बनाया गया खेल स्टेडियम उद्घाटन से पहले ही खंडहर में तब्दील हो गया है। असामाजिक तत्वों द्वारा खेल स्टेडियम की बुरी दुर्गति कर दी गई है। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी के साथ-साथ जिला प्रशासन के आला अधिकारियों को भी जानकारी है, लेकिन प्रशासन द्वारा उक्त खेल स्टेडियम के जीर्णोद्धार को लेकर कोई पहल नहीं की जा रही है, जिसको लेकर क्षेत्र के सामाजिक संगठन मेवात कारवां ने आगे आकर सीएम विंडो के माध्यम से इस जर्जर हाल स्टेडियम के जीर्णोद्धार की मांग की है।
ईसब खान मानव अधिकार रक्षक, मेवात कारवां संगठन से मौसम, डॉ अशफाक आलम, मुबारिक सहित अन्य सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि वर्ष 2004 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा 17 जनवरी को खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी गई थी, जिसके निर्माण को लेकर एक करोड़ 66 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया और ठेकेदार द्वारा काफी लंबे अरसे तक लेटलतीफी करके इस स्टेडियम को बनाकर तैयार किया गया, लेकिन तत्कालीन सरकार के साथ-साथ मौके की सरकार ने भी स्टेडियम को बनने के 20 वर्ष वर्ष बीत जाने के बाद भी खेल स्टेडियम का उद्घाटन नहीं किया और न ही 20 वर्षों से इस खेल स्टेडियम में किसी चौकीदार की कोई नियुक्ति की गई है। जिसके चलते असामाजिक तत्वों द्वारा यह स्थान जुआ-शराब इत्यादि का अड्डा बन कर रह गया है। समय-समय पर मीडिया द्वारा संबंधित विभाग को जानकारी दी गई, लेकिन विभाग द्वारा कोई चौकीदार की नियुक्ति नहीं करने के चलते सरकार द्वारा लगाया गया एक करोड़ 66 लाख रुपया पानी में बह गया। ईसब खान ने बताया कि लगातार पत्राचार के माध्यम से जिले के आला अधिकारियों को खेल स्टेडियम की सारी स्थिति से अवगत करा दिया गया है, लेकिन जिला खेल विभाग मामले को लेकर गंभीर नहीं है, जिसके चलते मेवात की प्रतिभा बिना खेल सुविधाओं के ही दम तोड़ रही है।
क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमी सलीम, मुस्ताक, समीम, राकेश जैन, अशोक सोनी, जॉनी, मोहन गोयल, मनोज कुमार का कहना है कि प्रदेश की सरकार क्षेत्र के युवाओं के साथ दोगला व्यवहार कर रही है, जबकि हरियाणा के अन्य जिलों में खेल प्रतिभाओं को आगे लाने का काम किया जा रहा है, जबकि मेवात में बने खेल स्टेडियम को भी खंडहर में तब्दील किया जा रहा है।
विज्ञापन
फोटो: अरावली की वादियों में बना खेल स्टेडियम खंडहर में तब्दील।