फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sports event to be held in Jamalpur on October 26

Gurugram News: 26 अक्तूबर को होगा जमालपुर में खेल आयोजन

Wed, 22 Oct 2025 04:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 04:34 PM IST
विज्ञापन
Sports event to be held in Jamalpur on October 26
गांव और आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। फर्रुखनगर खंड के गांव जमालपुर स्थित खेल परिसर में 26 अक्तूबर को खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में गांव और आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।
प्रतियोगिताओं में बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, हाई जंप, लॉन्ग जंप और बॉक्सिंग जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। इनमें अंडर-14, अंडर-17 और ओपन श्रेणियों में लड़के और लड़कियां दोनों हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन


आयोजकों के अनुसार, बास्केटबॉल और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार के रूप में 2100, 1100 और 500 रुपये दिए जाएंगे। हाई जंप और लॉन्ग जंप में विजेताओं को 500-500 रुपये का इनाम मिलेगा। इसके अलावा 1600 मीटर रेस में चौथे से 25वें स्थान तक आने वाले प्रतिभागियों को टी-शर्ट्स प्रदान की जाएंगी। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और ओपन श्रेणियों में विजेताओं को 1100 और 500 रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता का आयोजन शिव मंदिर जमालपुर में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन प्रभारी अनूप यादव ने बताया कि इस खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी खेल प्रतिभा को निखार सकें। सभी खिलाड़ियों के लिए समान अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed