फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sports complex will be equipped with modern facilities: Krishna Pal

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा खेल परिसर: कृष्ण पाल

Mon, 04 Dec 2023 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sports complex will be equipped with modern facilities: Krishna Pal
-अगले वर्ष जनवरी में राष्ट्रीय स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का होगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 खेल परिसर में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2023 की विधिवत शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि अगले वर्ष जनवरी में राष्ट्रीय स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने खेल परिसर में आधुनिक लाइट लगाने और आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने की घोषणा की। इस कार्य से दिन के साथ-साथ रात के मुकाबले हो सकेंगे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक नरेंद्र गुप्ता मौजूद रहे। उद्घाटन अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
केंद्रीय मंत्री ने खिलाड़ियों से कहा कि अपना लक्ष्य निर्धारित करें, इसके अनुसार मेहनत करें। प्रदेश के खिलाड़ी देश विदेश में नाम रौशन कर रहे हैं। देश में जितने भी ओलंपिक, एशियन, वर्ल्ड कप के खेल हुए हैं उनमें हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा है। खेलों भारत देश के पदक तालिका में प्रदेश के खिलाड़ियों का एक तिहाई योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि जनवरी में जिला में राष्ट्रीय स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से खिलाड़ियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो इसे ध्यान रखा गया है। एसडीएम परमजीत चहल ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता, जिला परिषद अध्यक्ष विजय सिंह लोहिया, अर्जुन अवार्ड खेल रत्न भीम सिंह, सरकार तलवार, खेल उपनिदेशक गिरीराज सिंह, जिला खेल अधिकारी देवेन्द्र गुलिया आदि मौजूद रहे। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के दौरान जिले के करीब आधा दर्जन वरिष्ठ खिलाड़ियों को केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गर्जर ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

मार्च पास्ट की ली सलामी
केंद्रीय राज्य मंत्री कपल गुर्जर ने ध्वजारोहण कर खिलाड़ियों का मार्च पास्ट की सलामी ली। इस मौके पर प्रदेश के सभी जिलों की टीम हिस्सा ले रहीं है। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, तलवार बाजी व शूटिंग की स्पर्धाएं आयोजित होंगी। एथलेटिक्स में 1200 खिलाड़ी, फेंसिंग के 500 और शूटिंग के 250 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मार्च पास्ट के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम और रंगोली का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed