{"_id":"65d3ca1ea67981dfcd025fb9","slug":"speeding-car-crushes-two-toll-workers-death-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-25733-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तेज रफ्तार कार ने दो टोल कर्मियों को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तेज रफ्तार कार ने दो टोल कर्मियों को रौंदा, मौत
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देकर चालक कार सहित फरार, पुलिस ने किया केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। केएमपी एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने दो टोल कर्मियों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक कार सहित फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। दरअसल, यूपी के देवरिया निवासी 26 वर्षीय जयकिशन साहनी व आगरा निवासी 26 वर्षीय सोनबीर केएमपी पर फर्रुखनगर के निकट टोल प्लॉजा पर काम करते थे। जिनमें सोनबीर इलेक्ट्रिक मैकेनिक व जयकिशन क्रेन पर सहायक का काम करते थे। दोनों ही रविवार की देर रात करीब 11.15 बजे एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बादली की ओर से आई तेज रफ्तार एक कार ने दोनों को कुचल दिया। जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे को अंजाम देने के बाद चालक कार सहित फरार हो गया। केएमपी एक्सप्रेसवे पैट्रोलिंग टीम ने आरोपी का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार हो गया। फर्रुखनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टोलकर्मी भिवानी निवासी दीपक कुमार की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।