फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   speeding canter hit a bike from behind killing two cousins

दो भाइयों की मौत: तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, यूपी से आए थे गुरुग्राम में काम करने

Sun, 23 Nov 2025 04:27 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Sun, 23 Nov 2025 04:27 PM IST
सार

मृतकों की पहचान औरैया (उत्तर प्रदेश) के पुरवा नया गांव निवासी अंकुश पाल (25) और इटावा (उत्तर प्रदेश) के वीना गांव निवासी विकास बाबू (20) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
speeding canter hit a bike from behind killing two cousins
अंकुश और विकास बाबू की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर में शनिवार की देर शाम करीब 7.10 बजे तेज रफ्तार कैंटर ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक रिश्ते में मामा-बुआ के लड़के थे। हादसे की सूचना मिलते ही आईएमटी मानेसर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में ले गई। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

मृतकों की पहचान औरैया (उत्तर प्रदेश) के पुरवा नया गांव निवासी अंकुश पाल (25) और इटावा (उत्तर प्रदेश) के वीना गांव निवासी विकास बाबू (20) के रूप में हुई है। पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि अंकुश पाल कई साल पहले गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था। कंपनी में गाड़ियों के पार्ट बनाए जाते हैं। कुछ समय पहले ही अंकुश पाल ने अपनी बुआ के लड़के विकास को भी कंपनी में नौकरी लगवा दिया था। वे दोनों भाई नाहरपुर गांव में किराये पर रहते थे और दोनों की कंपनी में सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक शिफ्ट होती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम 7 बजे शिफ्ट खत्म होने के बाद वे कंपनी से निकलकर बाइक पर सवार होकर नाहरपुर गांव में कमरे पर जा रहे थे। जब वे आईएमटी मानेसर के सेक्टर-7 में पटौदी रोड वाला कट के साथ वाइन शॉप के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार व लापरवाही में चल रहे कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में अंकुश पाल व विकास बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर कैंटर चालक मौके से गाड़ी सहित भाग गया। 

विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही आईएमटी मानेसर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया। परिवार वालों की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।  

जांच अधिकारी अनिल ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई थी। फुटेज में कैंटर का नंबर स्प्ष्ट दिखाई नहीं दिया। ऐसे में आसपास लगे अन्य कैमरों की फुटेज खंगालकर कैंटर की पहचान की जाएगी। कैंटर चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed