फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Special training in traffic management was provided.

Gurugram News: यातायात प्रबंधन का दिया विशेष प्रशिक्षण

Wed, 05 Aug 2026 06:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
Special training in traffic management was provided.
गुरुग्राम। यातायात पुलिसकर्मियों को बेहतर यातायात प्रबंधन एवं जनसेवा की भावना से ड्यूटी करने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया। एसीपी यातायात सत्यपाल यादव की ओर से इस दौरान पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। इस प्रशिक्षण में लगभग 50 यातायात पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। एसीपी ने पुलिसकर्मियों को वर्तमान यातायात चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने, सड़कों पर सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने व ड्यूटी के दौरान अनुशासन, सतर्कता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने के संबंध में निर्देश दिए। एसीपी यातायात ने कहा कि नियमित प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यकुशलता में निरंतर सुधार लाना, यातायात प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाना तथा आमजन को बेहतर, पारदर्शी एवं नागरिक-केंद्रित पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed