{"_id":"662027c918d05b10a0012864","slug":"special-train-will-run-from-delhi-to-bhuj-during-summer-holidays-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-29276-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गर्मियों की छुट्टियों में दिल्ली से भुज के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गर्मियों की छुट्टियों में दिल्ली से भुज के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर होगा ठहराव, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
30 अप्रैल से 29 जून तक होगा संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गर्मियों की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए भुज-दिल्ली सराय-भुज द्वि-साप्ताहिक (17 ट्रिप) स्पेशल ट्रेन का 30 अप्रैल से 29 जून तक संचालन किया जाएगा। इन ट्रेन का ठहराव गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर भी होगा। द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन से गुरुग्राम से गुजरात व राजस्थान की ओर आवागमन करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर- 09407 भुज-दिल्ली सराय द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 30 अप्रैल से 28 जून तक (17 ट्रिप) किया जाएगा। भुज से मंगलवार व शुक्रवार को शाम 5 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12.20 बजे दिल्ली सराय पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर-09408 दिल्ली सराय-भुज द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 1 मई से 29 जून तक (17 ट्रिप) चलेगी। यह ट्रेन दिल्ली सराय से बुधवार व शनिवार को दोपहर बाद 3 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11.30 बजे भुज पहुंचेगी।
भुज-दिल्ली सराय द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में एक सेकंड एसी, दो थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, दो साधारण श्रेणी व दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 17 डिब्बे होंगे। यह ट्रेन भुज, अंजार, गांधीधाम, भचाउ, भाभर, भीलड़ी, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी जंक्शन, गुड़गांव रेलवे स्टेशन व दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव करेगी।