फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Special program on the role of youth and the media in nation-building

Gurugram News: राष्ट्र निर्माण में युवा और मीडिया की भूमिका पर विशेष कार्यक्रम

Thu, 17 Sep 2026 05:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
Special program on the role of youth and the media in nation-building
-गुरुग्राम विश्वविद्यालय के मीडिया अध्ययन विभाग ने आयोजित किया कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के मीडिया अध्ययन विभाग की ओर से ‘राष्ट्र एवं समाज के उत्थान में युवाओं और मीडिया की भूमिका’ विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता आरएसएस के क्षेत्र संघचालक पवन जिंदल ने कहा कि वही पत्रकारिता सार्थक है, जिसके केंद्र में मानव कल्याण, समाज और राष्ट्र का उत्थान हो। राष्ट्र को सशक्त बनाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि समाचार सबसे पहले पहुंचाना ही पत्रकारिता का उद्देश्य नहीं होना चाहिए, बल्कि सत्य पर आधारित और राष्ट्रहित से जुड़े समाचारों को जिम्मेदारी के साथ लोगों तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक और जिम्मेदार लेखन के लिए प्रेरित किया। कुलगुरु प्रो. डॉ. संजय कौशिक ने कहा कि जिम्मेदार पत्रकारिता समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पत्रकारों की भाषा और शब्दावली प्रभावी एवं सशक्त होनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को जिम्मेदार और सकारात्मक लेखन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधि एवं मानविकी संकाय के डीन प्रो. डॉ. राकेश कुमार योगी समेत शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। अंत में उन्होंने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और आयोजन से जुड़े सदस्यों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed