फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Special Lok Adalat to be organized on July 18 for the settlement of cheque bounce cases.

Gurugram News: 18 जुलाई को चेक बाउंस मामलों के निपटान के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन

Fri, 03 Jul 2026 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Special Lok Adalat to be organized on July 18 for the settlement of cheque bounce cases.
गुरुग्राम। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार 18 जुलाई को पूरे हरियाणा में चेक बाउंस मामलों के निपटान के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष लोक अदालत में परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से संबंधित मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया जाएगा। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निशा ने बताया कि जिन व्यक्तियों के चेक बाउंस से संबंधित मामले विभिन्न न्यायालयों में लंबित हैं, वे 17 जुलाई 2026 तक अपने संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर अपने मामलों को विशेष लोक अदालत में विचारार्थ प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस विशेष लोक अदालत में लंबित अपीलों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि पक्षकार आपसी सहमति से अपने विवादों का शीघ्र, सरल और कम खर्च में समाधान प्राप्त कर सकें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed