फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Special health camps will be organised for Ayushman Chirayu Yojana.

Gurugram News: आयुष्मान चिरायु योजना के लिए लगेंगे विशेष स्वास्थ्य कैंप

Thu, 13 Nov 2025 11:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Special health camps will be organised for Ayushman Chirayu Yojana.
आयुष्मान मरीजों के लिए विशेष कैंप, सूची से बाहर हुए इलाज की मिलेगी सुविधा
विज्ञापन


17 से 22 नवंबर तक कैंप सप्ताह का आयोजन किया जाएगा, मरीजों को मिलेगी निशुल्क सर्जरी सुविधा



संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में 17 से 22 नवंबर तक आयुष्मान भारत–चिरायु सर्जिकल कैंप सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस के तहत आयुष्मान भारत और चिरायु योजना के लाभार्थियों को निशुल्क और कैशलेस सर्जरी की सुविधा दी जाएगी। सीएमओ डॉ. अंजलि सिंह ने बताया कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में पात्र मरीजों के लिए यह सुविधा उपलब्ध होगी। इसके तहत अपेंडिक्स, हर्निया, पित्त की थैली, मोतियाबिंद, हड्डी, स्त्री रोग और अन्य सामान्य सर्जरी की सेवाएं दी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार जिले के सभी सीएचसी व पीएचसी केंद्रों से योग्य मरीजों को रेफर किया जाएगा। यह अभियान पूरे राज्य में एक साथ चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकें।
विज्ञापन


डॉ. अलका ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है ताकि कोई भी व्यक्ति वित्तीय संकट के कारण सर्जरी से वंचित न रहे। मरीजों से अपील की गई है कि वे अस्पताल पहुंचते समय अपने पुराने इलाज के कागज, जांच रिपोर्ट, आधार और आयुष्मान कार्ड साथ लेकर आएं ताकि उन्हें तुरंत योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




------



निजी अस्पताल में बंद हुए इलाज



आयुष्मान भारत–चिरायु योजना में कुछ बीमारियों को निजी अस्पतालों की सूची से हटाए जाने के बाद मरीजों की सुविधा के लिए विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। इन कैंपों में ऐसे मरीजों का इलाज और पंजीकरण कराया जा रहा है ताकि उन्हें जरूरी उपचार में किसी तरह की परेशानी न हो और स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed