{"_id":"669c1a1e3ebdf2fa490cf616","slug":"sparks-came-out-during-repair-in-power-house-four-electricians-got-burnt-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-35308-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पावर हाउस में मरम्मत के दौरान निकली चिनगारी, चार बिजली कर्मी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पावर हाउस में मरम्मत के दौरान निकली चिनगारी, चार बिजली कर्मी झुलसे
विज्ञापन
एक निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम । मानेसर के बोहड़कला स्थित 66 केवी सबस्टेशन में मरम्मत का कार्य करने गए चार बिजली कर्मी झुलस गए। हरियाणा विद्युत़ प्रसारण निगम के इस पावर हाउस में 11 केवी के वीसीबी के ब्लास्ट होने के कारण यह घटना घटी। उस वक्त तीन अस्थाई बिजली कर्मियों समेत एक जेई इंचार्ज वहां काम कर रहे थे। मानेसर डिविजन के लार्ड कृष्णा फीडर का 11 केवी वीसीबी के ब्लास्ट होने के कारण कर्मियों के घायल होने की सूचना है। पावर हाउस में काम कर रहे कर्मी ब्लास्ट के कारण घायल हो गए। ब्लास्ट के कारण घायल होने वाले कर्मियों को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झुलसने वालों में जेई राहुल, चांद राम, प्रवीण और वीरेंद्र शामिल हैं। एचवीपीएन के अधीक्षण अभियंता टीएस राघव ने बताया कि घायलों की हालत स्थिर है। डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है। उनकी चिकित्सा के लिए पर्यापत राशि विभाग ने रिलीज कर दी है।