फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   SPA to prepare development plan for Gurugram and Manesar

गुरुग्राम और मानेसर के विकास की प्लानिंग प्लान तैयार करेगा एसपीए

Mon, 08 Feb 2021 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
SPA to prepare development plan for Gurugram and Manesar
गुरुग्राम। स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर नई दिल्ली (एसपीए) गुरुग्राम और मानेसर के विकास के लिए राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) मैनेजमेंट प्लान तैयार करेगा। इसमें इन दोनों शहरों के नागरिकों को आगामी मास्टर प्लान में बुनियादी सुविधाएं कैसे और किस तरह प्रदान की जाएगी, दोनों शहरों में जिन नगरीय सुविधाओं के लिए (आरओडब्ल्यू) तैयार किया जाना है, उनमें इन्फ्रास्ट्रक्चर, पार्किंग, 30 मीटर और उससे अधिक चौड़ी सड़कों की प्लानिंग शामिल है।
विज्ञापन

एसपीए गुरुग्राम और मानेसर दोनों शहरों में पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए कॉरिडोर के लिए मास्टर प्लान में स्थान, निर्माण एवं नियोजित विकास के लिए प्रत्येक वर्ग की भूमि के आवंटन, मेट्रो स्टेशन, बिजली, पाइप लाइन, ड्रेेनेज, अंडर ग्राउंड निर्माण आदि के बारे में सुझाव देगा। भविष्य में निर्मित होने वाली बिल्डिंगों के बायलॉज के बारे में भी सुझाव दिए जाएंगे।
विज्ञापन

दोनों शहरों का प्लानिंग के अंतर्गत डवलपमेंट कराने के बारे में तैयार किए गए एमओयू पर एसपीए के निदेशक प्रोफेसर पीएन राव और जीएमडीए के सीआईओ वीएस कुंडू ने संयुक्त हस्ताक्षर किए हैं। जिसके अनुसार तीन महीने में इन सभी पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करनी होगी। इसके लिए जीएमडीए 24 लाख 61 हजार रुपये एसपीए को प्रदान करेगा। इसकी पहली किस्त के रूप में 40 फीसदी ड्राफ्ट प्रस्तुत करने के दौरान। शेष 60 फीसदी धनराशि प्रोजेक्ट रिपोर्ट स्वीकृत होने पर प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed