फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sorting of nominations for civic elections completed, applications of nine candidates canceled

Gurugram News: निकाय चुनाव के नामांकनों की छटनी पूरी, नौ प्रत्याशियों के आवेदन रद

Tue, 18 Feb 2025 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sorting of nominations for civic elections completed, applications of nine candidates canceled
मेयर व चेयरमैन पद के सभी नामांकन वैध, आज दोपहर तीन बजे तक वापस लिए जा सकते हैं नामांकन
विज्ञापन

नामांकन वापसी के बाद चस्पा की जाएगी प्रत्याशियों की सूची, दोपहर तीन बजे के बाद आवंटित होंगे चुनाव चिन्ह


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। निकाय चुनाव प्रक्रिया के तहत नगर निगम गुरुग्राम व मानेसर, नगर परिषद पटौदी जाटौली मंडी व सोहना सहित नगर पालिका फर्रुखनगर के लिए मिले नामांकनों की छटनी मंगलवार को संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के कोर्ट में की गई। इसमें नगर निगम गुरुग्राम व मानेसर में मेयर पद, नगर परिषद पटौदी जाटौली मंडी व सोहना सहित नगर पालिका फर्रुखनगर में चेयरमैन पद के सभी नामांकन वैध पाए गए हैं। इसके अलावा नौ नामांकन पत्र रद्द हुए हैं।


जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि नगर निगम गुरुग्राम में 36 वार्डों में पार्षद चुनाव के लिए कुल 220 नामांकन प्राप्त हुए थे। इसमें से 216 को वैध पाया गया। किसी न किसी कमी के कारण चार नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए। इसी प्रकार मानेसर नगर निगम के 20 वार्डों से 170 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा भरा था। इसमें से 167 नामांकन वैध पाए गए। यानी इस निगम क्षेत्र से तीन आवेदन खामियों के कारण रद्द किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर पालिका फर्रुखनगर में 16 वार्डों के लिए कुल 48 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था। यहां के सभी नामांकन पत्र वैध हैं। वहीं, नगर परिषद पटौदी जाटौली मंडी के 22 वार्डों के लिए कुल 109 नामांकन मिले थे। इनमें से स्क्रूटनी के दौरान 107 नामांकन ठीक मिले। खामियां मिलने पर यहां के दो नामांकन पत्रों को रद्द किया गया है। उन्होंने प्रत्याशियों के नामांकन रद्द करने के कारणों के बारे में बताया कि कुछ उम्मीदवार के शपथपत्र में कमियां थी, तो कुछ के फार्म में कॉलम खाली छोड़े जाने के कारण रद्द किया गया है। वहीं, कुछ प्रत्याशियों ने चार सेट, तो कुछ ने दो और तीन सेट जमा कराए थे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बुधवार 19 फरवरी को नामांकन वापिस लिए जा सकते हैं। इसके बाद 19 फरवरी को ही दोपहर तीन बजे के बाद सभी वैध प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोड़-तोड़ में लगे उम्मीदवार

निकाय चुनाव की घोषणा से पहले पूरा शहर संभावित उम्मीदवारों के होर्डिंग्स से पटा हुआ था। नामांकन के बाद अब एक दूसरे के समर्थन में कोई बैठ रहा है तो कोई अब तक किए खर्च का हिसाब बता रहा है। जानकारों की माने तो बहुत से लोगों ने तो नामांकन किया ही नहीं और कुछ लोगों ने किया है तो वह पर्चा वापिस लेने के लिए जोड़-तोड़ कर रहे हैं।



जिनका टिकट कटा है उनकी चाल से लोगों को लग रहा है डर

नगर निगम के चुनाव में 18 लोगों का टिकट कट गया है। इनमें से एक नंबर वार्ड से चुनाव लड़ने का खुल कर मामला सामने आया है। कैबिनेट मंत्री के करीबी रहे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का नामांकन किया है। कुछ अपने परिवार से किसी को लड़ा रहे हैं तो कुछ किसी और को समर्थन देने की तैयारी में हैं। ऐसे में भितरघात का डर मौजूदा प्रत्याशियों को सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed