{"_id":"69ea5cde3c33c043c50e3218","slug":"soon-you-will-be-able-to-visit-kasan-lake-work-is-in-full-swing-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-85726-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कासन झील में जल्द कर सकेंगे सैर-सपाटा, काम तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कासन झील में जल्द कर सकेंगे सैर-सपाटा, काम तेज
विज्ञापन
कासन स्थित झील, संवाद मानेसर वाली खबर के लिए
परियोजना का पहला चरण पूरा, पर्यटन और पर्यावरण दोनों को मिलेगा बढ़ावा
नंबर गेम - 04 एकड़ क्षेत्र में पार्क भी किया गया तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम द्वारा कासन झील का विकास तेजी से किया जा रहा है। इस परियोजना का पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है। पहले चरण में करीब 10 एकड़ क्षेत्र में झील को विकसित किया गया है। झील के पानी को स्वच्छ रखने के लिए एक एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) स्थापित किया गया है, जिससे पानी की गुणवत्ता बनी रहे। इसके साथ ही लगभग 4 एकड़ क्षेत्र में एक पार्क भी तैयार किया गया है, जहां लोग घूमने, बैठने और आराम करने के लिए आ सकेंगे। इस पूरे विकास कार्य पर नगर निगम ने करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
झील के विकास का उद्देश्य केवल पर्यटन को बढ़ावा देना ही नहीं, बल्कि क्षेत्र को पर्यावरण की दृष्टि से भी बेहतर बनाया जा रहा है। इसी दिशा में झील के पानी का दोबारा से उपयोग भी किया जा रहा है। इस पानी का इस्तेमाल अब सड़कों पर धूल कम करने के लिए छिड़काव में किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में प्रदूषण कम हो सके। इसके अलावा ग्रीन बेल्ट में पौधों की सिंचाई और हरियाली को बढ़ाने के लिए भी इसी पानी का उपयोग किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण को और अधिक स्वच्छ और हरा-भरा बनाया जा सके।
दूसरे चरण की तैयारी शुरू
अब इस परियोजना के दूसरे चरण की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। दूसरे चरण में झील के बीच स्थित खाली क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट बनाने की योजना है, ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और वे अधिक समय यहां बिता सकें। इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर वन विभाग को भेज दी गई है। जैसे ही वन विभाग से एनओसी प्राप्त होगा, वैसे ही दूसरे चरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इस झील के पूरी तरह विकसित होने से मानेसर क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी। इससे न केवल स्थानीय लोगों को एक आकर्षक पर्यटन स्थल मिलेगा, बल्कि बाहरी पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे। नगर निगम इस परियोजना को तेजी से पूरा करने में जुटा हुआ है। -प्रदीप सिंह, निगमायुक्त, मानेसर