{"_id":"6054a4378ebc3ecbe129734a","slug":"son-in-law-attacked-with-knife-gurgaon-news-noi5722446185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी के हिसाब को लेकर दामाद पर किया चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी के हिसाब को लेकर दामाद पर किया चाकू से हमला
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-15 पार्ट-2 इलाके में कंपनी के हिसाब को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने दामाद पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पीड़ित ने ससुर, साले और अन्य के खिलाफ सिविललाइंस थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सेक्टर-48 के रहने वाले विकास गोयल (36) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने जुलाई 2020 में मोर चौक पर ससुर हरिओम गुप्ता के साथ साझेदारी में कृष्णा स्वीट्स एंड स्नेक्स प्रा. लिमिटेड के नाम से कंपनी खोली रखी है। कुछ दिनों बाद ही हरिओम से कंपनी के काम को लेकर विवाद शुरू हो गया था। वह इसी बात को लेकर बृहस्पतिवार दोपहर 3 बजे उनके घर पहुंचा। वह ससुर से कंपनी के हिसाब का ब्योरा मांगने लगा। आरोप है कि ससुर हरिओम, साला नितेश और गोविंद गर्ग ने अभद्रता और गाली-गलौच की।
इसी दौरान नितेश चाकू लेकर आया और गर्दन पर वार कर दिया। लेकिन तभी उन्होंने वार से बचने के लिए अपने दोनों हाथ अड़ा दिये। जिससे चाकू उनके हाथों को जा लगा। इसके बाद आरोपी उनको घसीटते हुए लेकर गये और कांच के टेबल पर धक्का दे दिया। हादसे में वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। किसी तरह घटना की सूचना अपने ताऊ महेश गोयल को दी। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी वेद प्रकाश का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।