फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Son crushed by tractor in front of father, dies

पिता के सामने ही ट्रैक्टर से कुचला बेटा, मौत

Thu, 25 Feb 2021 07:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
Son crushed by tractor in front of father, dies
गुरुग्राम। सेक्टर-15 पार्ट-2 में बुधवार देर शाम एक पिता के सामने ही उसके लाडले बेटे पर चालक ने तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चढ़ा दिया। पिता ड्यूटी खत्म होने के बाद बेटे से मिलने सेक्टर-15 पार्ट-2 पहुंचे थे। जहां उनका बेटा एक कोठी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। सुरक्षा गार्ड ने लगातार मिट्टी फैला रहे ट्रैक्टर चालक को सड़क पर खड़े होकर रोकने की कोशिश की थी। लेकिन वह नहीं माना और स्पीड बढ़ा दी। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पिता और अन्य लोग सुरक्षा गार्ड को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

झारखंड के दुमका जिले के गांव केंदुआ निवासी 24 वर्षीय राजकुमार यहां झाड़सा में परिवार के साथ रहते थे। वह सन साइन सिक्योरिटी में गार्ड के पद पर थे। कंपनी ने दिसंबर महीने से उनकी ड्यूटी सेक्टर 15 पार्ट-2 स्थित मकान नंबर 1080 पर लगा रखी थी। बुधवार को धूल उड़ाते ट्रैक्टर-ट्राली चालक कई बार गुजरा तो लोगों के कहने पर राजकुमार ने उसे रोकने का प्रयास किया था। चालक ने ट्रैक्टर रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी और गार्ड को रौंदता हुआ भाग गया।
विज्ञापन

‘ऊपर वाले ने हमेशा के लिए अलग कर दिया’
पिता रामबिलास भी एक सिक्योरिटी एजेंसी में कार्यरत हैं। वह रो-रोकर बता रहे थे कि ड्यूटी खत्म करने के बाद बेटे से मिलने सेक्टर-15 आए थे। उन्हें बेटे से अकेले में बात करनी थी। जिसके कारण वह उसे मिलने गए थे। ऊपर वाले ने हमेशा के लिए उसे अलग कर दिया। वह मेरा लाडला बेटा था। यह कहना था राजकुमार के पिता का।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर घायल बेटे को वह लोगों की मदद से कुछ ही दूरी पर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एसएचओ वेदप्रकाश ने बताया है कि मृतक के पिता रामबिलास की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। ट्रैक्टर चालक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed