{"_id":"5f16ec7a8ebc3e63a9303aaf","slug":"somebody-has-throw-ppe-kit-before-house-gurgaon-news-noi5247074176","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर अज्ञात ने फेंकी पीपीई किट, क्षेत्र में फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर अज्ञात ने फेंकी पीपीई किट, क्षेत्र में फैली दहशत
विज्ञापन
गुरुग्राम सेक्टर-27 में घर के बाहर पड़ी मिली प्रयोग की गई पीपीई किट।
- फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। सेक्टर-27 में घर के बाहर अज्ञात व्यक्ति ने प्रयोग की हुई पीपीई किट फेंक दी, इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। क्षेत्रीय निवासी जब बाहर निकले तो उन्हें यह किट घर के बाहर पड़ी मिली। इसकी सूचना स्थानीय पार्षद के माध्यम से नगर निगम व अन्य संबंधित अधिकारियों को दी। हैरत की बात यह है कि सूचना मिलने के बाद भी जब नगर निगम की तरफ से यह किट नहीं उठवाई गई तो मकान मालिक ने इस किट को सैनिटाइज कर पेपर में बांधकर ईको ग्रीन की कचरा उठाने वाली गाड़ी के कर्मचारियों को दे दी।
सेक्टर-27 के मकान नंबर 257 निवासी हरविंद्र गुलाटी ने बताया कि सोमवार को जब वह घर से बाहर निकले तो उनके गेट के पास ही एक प्रयोग की हुई पीपीई किट पड़ी थी। इसे देखकर उन्होंने परिवार के अन्य सभी सदस्यों को घर से बाहर निकलने से मना कर दिया। इसकी सूचना उन्होंने अपनी सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए आसपास के निवासियों व स्थानीय पार्षद को दी। इसके साथ ही नगर निगम को सूचना देकर यह किट भी उठवाने का आग्रह किया ताकि इसका बायोमेडिकल वेस्ट के तय नियमों के अनुसार निस्तारण करवाया जा सके।
हरविंद्र गुलाटी ने बताया कि उन्होंने किट पर सैनिटाइजर का छिड़काव कर दिया। काफी देर तक जब कोई भी किट को उठाने के लिए नहीं आया तो उन्होंने इसे एक पेपर में लपेट कर बांध दिया। इसके बाद इस पर दोबारा सैनिटाइजर का छिड़काव कर रख दिया। मंगलवार सुबह जब इकोग्रीन की कचरा उठाने वाली गाड़ी आई तो इस बंधी हुई किट के बारे में बताते हुए उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
इस तरह की घटना से लोगों के मन में डर फैल गया है। जिस घर के बाहर यह किट पड़ी मिली है वहां सीसीटीवी कैमरे तो लगे थे, लेकिन वह बंद थे। इस पर उन्होंने सोसाइटी के अन्य लोगों को आग्रह कर सीसीटीवी कैमरे में फुटेज जांचने को कहा है। वहीं, इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई है।
घर के बाहर प्रयोग की गई पीपीई किट गिरे होने की सूचना मिली है। इसकी जांच करवाई जा रही है।
- डॉ. विरेंद्र यादव, सिविल सर्जन, गुरुग्राम