फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Soil collapsed while repairing dilapidated well two people died in gurugram

गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: जर्जर कुआं ठीक करते समय ढही मिट्टी, जिंदा दफन हो गए दो लोग

Sun, 02 Jul 2023 08:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 02 Jul 2023 08:05 PM IST
सार

मनोज व राजेंद्र कुएं के अंदर और बाकी तीन मजदूर ऊपर खड़े थे। दोनों लोगों ने कुएं के ऊपर साइड में लगे हुए फर्मे निकाल दिए थे और नीचे साइड के फर्मे निकाल रहे रहे थे, इसी दौरान ऊपर से मिट्टी भरभराकर गिर गई। इसमें दोनों दब गए।

विज्ञापन
Soil collapsed while repairing dilapidated well two people died in gurugram
कुएं की मिट्टी ढहने से दो की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के फर्रुखनगर थाना क्षेत्र के गांव जराउ में रविवार की सुबह लगभग साढ़े 11 बजे एक जर्जर कुएं को ठीक करने के लिए फर्मा हटाते समय मिट्टी भर भराकर गिर गई। इस हादसे में काम कर रहे दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस व अन्य लोग पहुंचे।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव जराउ में रहने वाले मुकेश के खेत में कुआं बना हुआ है। कुआं जर्जर होने के कारण मुकेश इसे सही कराने का काम करा रहा था। इस काम में उनके घर में ही रहने वाले मनोज और पास के गांव सिवाड़ी निवासी 54 वर्षीय राजेंद्र समेत पांच लोग लगे हुए थे। मनोज व राजेंद्र कुएं के अंदर और बाकी तीन मजदूर ऊपर खड़े थे। दोनों लोगों ने कुएं के ऊपर साइड में लगे हुए फर्मे निकाल दिए थे और नीचे साइड के फर्मे निकाल रहे रहे थे, इसी दौरान ऊपर से मिट्टी भरभराकर गिर गई। इसमें दोनों दब गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। बचाव कार्य शुरू कर उन्हें निकाला गया। एंबुलेंस से घायलों को फर्रुखनगर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मनोज बिहार के अररिया जिले के रहने वाले थे। वह तीन साल से मुकेश के घर पर काम कर रहे थे।

विज्ञापन

174 के तहत दर्ज कराया गया मामला
सिवाड़ी निवासी राजेंद्र के बेटे मंगल ने फर्रुखनगर थाने में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कराया है। उन्होंने शिकायत में घटना के लिए किसी को भी दोषी नहीं ठहराया। वहीं पुलिस ने मनोज के स्वजन को भी घटना की सूचना दी है। इसके साथ ही दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed