फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sohna players will get international level sports facilities

Gurugram News: सोहना के खिलाड़ियों को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं

Wed, 05 Nov 2025 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Sohna players will get international level sports facilities
- बालूदा गांव में 10 एकड़ में बनेगा स्टेडियम, 150 करोड़ होंगे खर्च
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



सोहना। सोहना के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मिलेंगी। सोहना नगरपरिषद जल्द ही बालूदा गांव में दस एकड़ में स्टेडियम निर्माण कराएगी। इस पर करीब 150 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। परिषद ने स्टेडियम निर्माण के लिए डीपीआर बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जल्द ही सोहना कस्बे के नाम देश के मानचित्र पर होगा। जहां पर देश विदेश के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाएंगे। स्टेडियम निर्माण के लिए नगरपरिषद ने कवायद शुरू कर दी है। जो नगरपरिषद के अंतर्गत आने वाले बालूदा गांव में बनेगा। जिसके निर्माण के लिए परिषद ने करीब 10 एकड़ भूमि चिन्हित कर ली है। स्टेडियम के निर्माण से पूर्व परिषद ने डीपीआर तैयार करने के लिए सलाहकार नियुक्ति के लिए टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर दी है। डीपीआर तैयार होने के बाद नगरपरिषद स्टेडियम का निर्माण शुरू कर देगी, जो जनवरी तक होने की संभावना है।
विज्ञापन




स्टेडियम में होंगे इंडोर व आउट डोर खेल



बालूदा गांव में बनने वाले इंटरनेशनल खेल स्टेडियम में इंडोर व आउट डोर खेल होंगे। इंडोर खेलों के लिए एक मल्टीपर्पज हाल का निर्माण भी किया जाएगा। ऐसे इंडोर खेलों में बैडमिंटन, कुश्ती, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस आदि शामिल हैं। जबकि आउट डोर मात्र दो ही खेल हो सकेंगे। जिनमें हॉकी व फुटबाल शामिल हैं। स्टेडियम के अंदर एक बड़ा स्विमिंग पूल का निर्माण भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपरिषद के कार्यकारी अभियंता अजय पंगाल बताते हैं कि स्टेडियम करीब 10 एकड़ में बनाया जाएगा। जिस पर करीब 150 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। जिसमें इंडोर व आउट डोर खेल होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि स्टेडियम की डीपीआर तैयार करने के लिए कंसलटेंट नियुक्ति करने के लिए टेंडर लगा दिया गया है। उसके बाद स्टेडियम निर्माण करने के लिए टेंडर लगाया जाएगा।




चार वर्ष पुरानी है योजना



सोहना में इंटरनेशनल खेल स्टेडियम बनाने की योजना करीब चार वर्ष पुरानी है। जिसको सरकार ने बनाने की मंजूरी दी थी। नगरपरिषद ने उक्त योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। अब दोबारा स्टेडियम निर्माण योजना को रफ्तार देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed