फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sohna-Nuh-Firozpur Jhirka rail line project approved

Gurugram News: सोहना-नूंह-फिरोजपुर झिरका रेल लाइन परियोजना को मंजूरी

Wed, 05 Feb 2025 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Sohna-Nuh-Firozpur Jhirka rail line project approved
रेलवे बजट में प्रदेश को 15,875 करोड़ मिलने के बाद सीएम ने परियोजना पर लगाई मोहर
विज्ञापन

104 किलोमीटर लंबी है नई रेलवे लाइन, अमर उजाला ने 1 फरवरी को प्रकाशित खबर में जताई थी उम्मीद
मोहित शुक्ला
नूंह। केंद्र सरकार की तरफ से जारी रेलवे बजट में हरियाणा को कई सौगात मिली है। बजट में प्रदेश को 15,875 करोड़ रुपये नई परियोजनाओं के कार्य के लिए मिले हैं। बजट पेश होने के बाद नूंह में रुकी हुई रेलवे परियोजना का काम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही थी। इसके बाद सीएम ने इस परियोजना पर मोहर लगा दी है। इसमें दिल्ली से फिरोजपुर तक रेल लाइन का निर्माण होगा। रेलवे की लाइन बिछाने की घोषणा से नूंह के लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं।

पूरे प्रदेश में रेलवे की 9 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इसमें केवल दिल्ली-सोहना-नूंह-फिरोजपुर झिरका-अलवर परियोजना का काम शुरू नहीं हो पाया था। लेकिन, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के द्वारा सोमवार की दी गई जानकारी में हरियाणा में रेलवे के लिए कई नई सौगात देने की बात सामने आई थी। हरियाणा के लिए रेलवे को अधिक राशि मिलने के बाद यहां के लोगों को लंबे समय से रुका हुआ काम अब शुरू होने की उम्मीद जगी थी। वहीं, इसके बाद सीएम की पत्रकार वार्ता में हरियाणा में कई नई रेलवे लाइन बिछाने के काम की बात सामने आई। इसमें सीएम ने दिल्ली-सोहना-नूंह-फिरोजपुर झिरका-अलवर के लिए भी लाइन बिछाने की मंजूरी की जानकारी दी।
विज्ञापन

2011 में रेलवे के द्वारा सर्वे करवाकर यहां रेल लाइन बिछाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इसके बाद सरकार ने इसे आगामी परियोजनाओं में शामिल कर लिया था। काम शुरू ना होने के कारण मेवात के लोग कई बार अपनी मांग उठा चुके थे, लोगों को केंद्रीय बजट में मेवात में रेल की परियोजना की बात होने की पहले से थी वहीं अमर उजाला में शनिवार को प्रकाशित खबर में नूंह को रेलवे लाइन मिलने की उम्मीद जताई थी। सरकार की तरफ से रेलवे लाइन का काम शुरू स्पष्ट संदेश मिलने के बाद लोगों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------
संसद में भी उठा था मुद्दा
मेवात में रेलवे लाइन शुरू करने की मांग संसद में दो बार उठ चुकी है। दिसंबर 2024 में भिवानी महेंद्रगढ़ सांसद धर्मबीर सिंह ने मेवात में रेल नहीं होने की बात उठाई थी। इसके बाद से मेवात में रेलवे का काम शुरू होने की चर्चा शुरू हो गई थी। वहीं, अब हरियाणा में रेलवे के विस्तार में इसे शामिल करने के बाद हर्ष का माहौल है।

आधी आबादी ने नहीं देखी रेल
मेवात में रेलवे लाइन की बात लंबे समय से चल रही है। यहां के बुजुर्ग लोगों के साथ कई युवकों ने भी आज तक रेल का सफर नहीं किया है। लोगों का कहना है कि उन्होनें रेल देखी ही नहीं है। वहीं मेवात की परिवहन व्यवस्था भी काफी पिछड़ी हुई है। यहां पर शाम को 5 बजे के बाद ज्यादातर बस अड्डों से बसे चलना बंद हो जाती है। इसलिए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

------------------------------------------
हम लोगों को लंबे समय से मेवात में रेल आने की उम्मीद है। इस बार बजट से पहले मेवात में रेल आने का मुद्दा काफी चर्चा में था। हमें लोग सीएम का आभार जताते हैं। -अर्जुन सिंह
केंद्र सरकार को पहले ही रेल का काम शुरू करवा देना चाहिए था। अब कुछ समय बाद काम शुरू हो रहा है। यह भी अच्छा संदेश है। हम लोग इसका स्वागत करते हैं। - मोहम्मद सरफराज

फोटो- तावड़ू में बनाई जा रही रेलवे की सुरंग (फाइल फोटो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed